Homeअपना शहर ,
शहर भर में वार्डवार चला सफाई अभियान

वार्डों पर नागरिकों ने ली स्वच्छता की शपथ

भारत स्वच्छता अभियान के तहत देश भर में चलाये जा रहे विशेष सफाई अभियान के तहत नगर निगम ग्वालियर द्वारा जनसहयोग से शहर के सभी वार्डाें में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत आज गांधी जयंती के अवसर पर सभी वार्डों में सार्वजनिक स्थलों पर एवं गलियों में झाडू लगाकर सफाई की गई तथा कचरा उठवाया गया। इसके साथ ही अनेक स्थानों पर जन प्रतिनिधियों के साथ ही नागरिकों ने स्वच्छता की शपथ ली। इसी के साथ ही माननीय राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी के 3 अक्टूबर को नगर आगमन को लेकर भी तैयारियां जोरशोर से की जा रही हैं, जिसके तहत सभी क्षेत्रों में साफ सफाई एवं पुताई इत्यादि का कार्य अभियान चलाकर किया जा रहा है।
भारत स्वच्छता अभियान के तहत देशभर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत वार्डवार सभी वार्डों में विशेष सफाई अभियान एवं घर-घर सम्पर्क व स्वच्छता जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाना है। इसी के अंतर्गत आज नगर निगम ग्वालियर द्वारा सभी वार्डों में स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से विशेष सफाई अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत वार्ड के सभी सार्वजनिक स्थलों एवं प्रमुख स्थलों पर झाडू लगाकर सफाई कराई गई तथा शौचालयों एवं मूत्रालयों की धुलाई कराई गई व कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया। इसके साथ ही सभी स्थानों से तत्काल कचरा उठवाकर टेªà¤šà¤¿à¤‚ग ग्राउण्ड भिजवाया गया।
सफाई अभियान के दौरान अनेक वार्डों के पार्षदगण सहित अन्य सभी वार्डों में संबंधित क्षेत्राधिकारी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी एवं वार्डों के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे तथा उनकी देखरेख में सफाई अभियान चलाया गया।

क्षेत्रीय कार्यालय 15 पर एमआईसी सदस्य ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ
दोे अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर आज क्षेत्रीय कार्यालय 15 पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती मनाई गई, जिसमें पूर्व सभापति, एमआईसी सदस्य एवं वार्ड 42 के पार्षद श्री गंगाराम बघेल एवं सभी अधिकारियों व कर्मचरियों ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्वासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर सभी को नशा मुक्ति एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। सभी कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने किसी भी प्रकार का नशा न करने, स्वच्छता एवं अमानक पाॅलिथिन का उपयोग न करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी श्री बृजकिशोर त्यागी, डब्ल्यूएचओ श्री राजेन्द्र डागौर सहित सभी सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This News :