Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,खास खबरे,
जेएएच में आवश्यक निर्माण कार्यों और विद्युत कार्यों के प्रस्ताव शीघ्र होंगे मंजूर

संभाग आयुक्त ने की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा 
ग्वालियर । ग्वालियर संभाग के आयुक्त एस एन रूपला ने कहा कि आम जनों को बेहतर चिकित्सा सुविधायें उपलब्ध हों, इसके लिये सभी आवश्यक कार्य कराए जाएँ। शासन द्वारा लोगों को चिकित्सा सुविधा के लिये पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने यह बात बुधवार को गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय में विभागाध्यक्षों की बैठक में कही। बैठक में मेडीकल कॉलेज के डीन डॉ. एस एन अयंगर, अधीक्षक  à¤œà¥‡ एस सिकरवार, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग  à¤—ुर्जर, नगर निगम के उपायुक्त ए पी एस भदौरिया सहित चिकित्सकगण उपस्थित थे। 
संभागीय आयुक्त श्री रूपला ने कहा कि मेडीकल कॉलेज एवं गजराराजा चिकित्सालय के सभी विभागों में सुधार कार्यों और विद्युत सुधार कार्यों के प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार किए गए हैं उन्हें स्वीकृत हेतु शासन को भेजा जाए, ताकि सुधार कार्य कराए जा सकें। बैठक में बताया गया कि सिविल के 3 करोड़ रूपए के 24 कार्यों का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके साथ ही विद्युत सुधार के भी 25 प्रस्ताव तैयार किए गए हैं, यह प्रस्ताव शीघ्र ही स्वीकृति हेतु भेजे जायेंगे। à¤¬à¥ˆà¤ à¤• में यह भी बताया गया कि मैकेनिकल के 16 प्राक्कलन में एक करोड़ 14 लाख रूपए की लागत के कार्य पूर्ण कराए गए हैं। इसके तहत 400 पंखे, हाईमास्क एवं विद्युत फिटिंग का कार्य कराया गया है। इसके साथ ही सिविल के 17 कार्यों में 3 करोड़ 24 लाख रूपए की लागत से वार्डों में जीर्णोद्धार के कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। अस्पताल परिसर में सीसीटीव्ही कैमरे लगाने की निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। सीसीटीव्ही कैमरे लगाने का कार्य शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जायेगा। 
बैठक में यह भी बताया गया कि बाल रोग विभाग में ऑक्सीजन गैस पाइपलाईन डालने का कार्य 80 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। शेष कार्य भी शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जायेगा। इसके साथ ही मनोरोग विभाग माधव डिस्पेंसरी के ऊपर शिफ्ट किया गया है। जिसमें विद्युत कार्य किया जा रहा है, जिसे शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जायेगा। स्मार्ट क्लास तैयार करने के कार्य में टेण्डर प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। निर्माण का कार्य शीघ्र ही प्रारंभ होगा। स्त्री रोग विभाग में एसी लगाने के कार्य के लिये कार्य आदेश दिया जा चुका है। इसके साथ ही रेडियोलॉजी विभाग में एक अल्ट्रासाउण्ड मशीन क्रय कर ली गई है। 
संभाग आयुक्त श्री रूपला ने कहा कि एमबीबीएस पाठ्यक्रम में 150 से बढ़ाकर 250 सीट कर दी गई है। इसके निर्माण कार्यों के लिये 112 करोड़ रूपए की प्रशासनिक स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है। नवीन भवन निर्माण हेतु निर्माण स्तर पर स्थित भवन को डिस्मेंटल करने की कार्रवाई लोक निर्माण विभाग शीघ्र प्रारंभ करे, ताकि नए भवन का निर्माण किया जा सके। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि चिकित्सालय को शासन द्वारा प्रदत्त मद से 10 लाख रूपए के एसी क्रय करने की स्वीकृति शासन स्तर से प्राप्त करने की कार्रवाई की जा रही है। à¤¬à¥ˆà¤ à¤• में आयुक्त द्वारा दवाओं की उपलब्धता और उसके वितरण की भी विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि दवाओं की कमी नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही 300 गद्दे, 200 चादरें और 100 स्ट्रेचर क्रय करने की कार्रवाई भी तेजी से की जाए। बैठक में मेडीकल कॉलेज के डीन और अधीक्षक ने व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

Share This News :