Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
MODI@3: पीएम ने अपने संसदीय क्षेत्र को दी ये योजनाएं, पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट

वाराणसी.मोदी सरकार को 26 मई को तीन साल हो जाएंगे। पीएम ने 36 महीनों में अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को कई योजनाएं दी। dainikbhaskar.com काशी प्रांत के अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य से बातचीत के आधार पर सड़कों से लेकर वेस्ट मैनेजमेंट में आए बजट और उसकी ग्राउंड रिपोर्ट बता रहा है।
वेस्ट मैनेजमेंट
- स्वच्छ भारत मिशन और जायका के तहत 153 टॉयलेट बनने थे, जिसमें अभी तक 90 बने हैं। सीएसआर के तहत 13 पब्लिक टॉयलेट बने, खुले में शौच मुक्त करने के लिए 2 हजार 357 टॉयलेट बने।
- करसड़ा में सीएसआर फंड 688 लाख से प्रोसेसिंग प्लांट तैयार, कम्पोस्ट खाद तैयार हो रही है।
- अमृत योजना के तहत जल के लिए 147 करोड़ और सीवेज के लिए 173 करोड़ बजट। 45 से 55 फीसदी काम काम हो गया।
वाराणसी को जोड़ने वाली सड़कों पर काम की स्थि‍ति
- 630 करोड़ की लागत से 17.25 किलोमीटर बाबतपुर-वाराणसी फोर लेन और 3.4 किलोमीटर हरुआ फ्लाईओवर का काम 30 फीसदी।
- 270 करोड़ की लागत से रिंग रोड बनाने का 45 फीसदी काम पूरा हो गया।
- एक हजार करोड़ की लागत से वाराणसी, जौनपुर, वाराणसी, मऊ, वाराणसी-आजमगढ़ राज्य मार्ग बनाने का काम 30 फीसदी।
रेलवे के लिए म‍िले 200 करोड़, ये है स्थि‍ति‍
- यार्ड रिमॉडलिंग- काम शुरू नहीं हुआ।
- कैंट रेलवे स्टेशन पर एस्कलेटर और 500 यात्रियों के लिए वेटिंग रूम बन रहा है।
- मंडुआडीह स्टेशन पर एस्कलेटर लिफ्ट तैयार और टॉयलेट का सुंदरीकरण। महमूरगंज आरओबी का काम 25 फीसदी।
- इलाहाबाद-मंडुआडीह विधुतीकरण का बजट अलग से है। इसका काम चल रहा है।
आठ लाख लोगों के एकाउंट खुले

- जनधन योजना में आठ लाख लोगों के एकाउंट खुले। 52 हजार 653 लोगों को नया गैस कनेक्शन मिला। 9 लाख एलईडी बल्ब सस्ते दामों पर दिए गए।
गंगा नदी जलमार्ग विकास कार्य की स्थि‍ति
- फेज वन में हल्दिया से वाराणसी 1380 किलोमीटर के जलमार्ग के विकास के लिए ड्रेजिंग का काम शुरू। 211 करोड़ की लागत से रामनगर के पास मल्टी मॉडल टर्मिनल का काम 30 फीसदी।
- 100 करोड़ की लागत से रिवर इन्फॉर्मेशन सिस्टम पर काम हो रहा है।
पर्यटन के लिए क्या है योजना और उसकी स्थिति
- 20 करोड़ की लागत से प्रसाद योजना।
- 2.50 करोड़ की लागत से सारनाथ कुंड सौंदर्यीकरण, 6 करोड़ से मार्कंडेय मंदिर का सुंदरीकरण, नदी और घाटों पर काम- 40 फीसदी।
- 9 करोड़ से लाइट एंड साउंड शो और बुद्धा पार्क का काम 60 फीसदी।
- 8 करोड़ की लागत से दुर्गाकुंड, लक्ष्मीकुंड सफाई और जीर्णोद्वार का काम 30 फीसदी।
कपड़ा और शिल्प
- 213 करोड़ की लागत से इंटीग्रेटेड फैसि‍लिटी सेंटर का 90 फीसदी पूरा, सेंटर शुरू हो गया है।
स्वास्थ्य के लिए योजनाएं
- 146 करोड़ की लागत से बना बीएचयू ट्रामा सेंटर।
- 150 करोड़ की लागत से एएसआई हॉस्पिटल पांडेयपुर का विस्तारीकरण- 60 बेड से 150 बेड।
- 580 करोड़ की लागत से प्रधानमंत्री कैंसर हॉस्पिटल, 10 फीसदी हुआ काम।

ये हैं दूसरी बड़ी योजना
प्रोजेक्ट- आईपीडीएस योजना।
लागत- बनारस के लिए 572 करोड़।
मकसद- घर-घर तक अंडर ग्राउंड केबिल के जरिए बिजली पहुंचाना।
स्टेटस- 60 फीसदी काम हुआ है और दिसंबर 2018 फरवरी तक पूरा करना है।
प्रोजेक्ट- बीएचयू इंटर यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर टीचर्स एजुकेशन का शिलान्‍यास। महामना राष्‍ट्रीय शिक्षक व शिक्षण मिशन की शुरुआत।
लागत- 500 करोड़।
स्टेटस- नहीं हुआ।
पूरानी काशी के विकास के लिए प्लान तैयार, काम नहीं हुआ शुरू
- ऊर्जा गंगा योजना के तहत वाराणसी मंडल में 570 करोड़ की लागत से शहर में पांच स्थानों पर सीएनजी गैस स्टेशन स्थापित होंगे। लोगों को घरों तक सीएनजी गैस पाइप लाइन पहुंचेगी। इसका काम अभी सिर्फ 5 फीसदी ही हुआ है।
- इसके अलावा स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 2 हजार 268 करोड़ की लागत से 1389 एकड़ एरिया में पुरानी काशी का विकास का प्लान तैयार हो गया है। काम अभी शुरू नहीं हुआ।

Share This News :