Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
मोदी ने MP फंड से काशी के लिए 108 कामों में खर्च किए 12.5 करोड़, 63 काम अधूरे

वाराणसी. 26 मई को मोदी सरकार के तीन साल पूरे हो रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने सांसद निधि से तीन सालों में 108 कामों के लिए 12.5 करोड़ रुपए दिए हैं। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डीआरडीए) से जो ब्यौरा मिला, उसमें 2.1 करोड़ खर्च नहीं हुए हैं। 45 काम पूरे हो चुके हैं, जबकि 63 काम अभी अधूरे हैं। प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रेमचंद्र पटेल ने DainikBhaskar.Com को सांसद निधि से हुए कामों के बारे में बताया।
2016-17 में सांसद निधि से किए गए काम
काम- शहर में 267 सोलर लाइट लगाना।
संस्था- भारतीय सौर ऊर्जा निगम, नई दिल्ली।
रिलीज फंड- 34.166 लाख रुपए।
कंडीशन- 60 फीसदी।
काम- 30 हैंडपंप लगाना।
संस्था- जल निगम।
रिलीज फंड- 11 लाख 34 हजार।
कंडीशन- 28 हैंडपंप लग चुके हैं।
काम- भिखारीपुर में गोपाल पटेल आवास से विपिन बिहारी के आवास तक 100 मीटर पत्थर चौका।
संस्था- ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, वाराणसी।
रिलीज फंड- 5 लाख 31 हजार।
कंडीशन- कम्पलीट।

काम- 81 हैंडपंप लगाना।
कार्यदायी संस्था- यूपी जल निगम, वाराणसी।
रिलीज फंड- 34.29 लाख रुपए।
कंडीशन- 77 लग गए और 4 हैंडपंप का पैसा वापस।
काम- अलईपुर में उमाशंकर के मकान से उस्मानपुरा तक सीवर लाइन।
संस्था- ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, वाराणसी।
रिलीज फंड- 13 लाख 48 हजार।
कंडीशन- 60 फीसदी कम्पलीट।

काम- आदमपुर में सीवर कट स्टोन, भुंडाल पांडेय के मकान से गणेश मकान तक।
संस्था- ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, वाराणसी।
रिलीज फंड- 17 लाख 45 हजार।
कंडीशन- 55 फीसदी कम्पलीट।
काम- ब्रह्मानंद कॉलोनी पुलिस स्टेशन के पास से मुरारी राय के मकान तक सीवर लाइन।
संस्था- ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, वाराणसी।
रिलीज फंड- 7 लाख 10 हजार।
कंडीशन- 80 फीसदी।
कार्य- 48 हैंडपंप लगाना।
संस्था- यूपी जल निगम, वाराणसी।
रिलीज फंड- 21.312 लाख।
कंडीशन- काम पूरा नहीं हुआ।
काम- रविंद्रपुरी लेन नंबर 15 मेन रोड से वीरेंदर खन्ना के घर तक सड़क को ऊंचा करना।
संस्था- ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, यूपी।
रिलीज फंड- 9.42 लाख।
कंडीशन- कम्पलीट।
काम- रविंद्रपुरी लेन नंबर 17 मेन रोड से गोपीराधा विद्यालय तक सड़क को ऊंचा करना।
संस्था- ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, यूपी।
रिलीज फंड- 32.12 लाख।
कंडीशन- कम्पलीट।
2014-15 सांसद निधि द्वारा पूरे किए गए महत्वपूर्ण काम

कैंट रेलवे स्टेशन और काशी स्टेशन पर यात्रियों के लिए कुर्सियां। (39.77 लाख)
गोपीराधा विद्यालय मार्ग कार्य। (32 लाख रुपए)
शिवदास सीसी रोड मार्ग। (11. 254 लाख)
मड़ौली सड़क निर्माण। 6. 652 लाख
शहंशाहपुर में सीसी रोड। (14. 80 लाख)
कंदवा में खडंजा मार्ग। (17 लाख)
कैलाशपुरी इंटरलाकिंग। (2.183 लाख)
बालाजीनगर में सड़क कार्य। (85 हजार)
हनुमानघाट मिनी नलकूप। (11. 97 लाख)

Share This News :