Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
पीएम ने दिए ई-रिक्शा चालक के हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

नई दिल्ली। दो व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थल पर पेशाब करने से मना करने वाले ई-रिक्शा चालक की पीट-पीटकर हत्या के मामले की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निंदा की है। प्रधानमंत्री फिलहाल चार देशों की यात्रा पर हैं।

सरकारी प्रवक्ता ने सोमवार रात बताया कि प्रधानमंत्री ने अधिकारियों को इस अमानवीय कृत्य को अंजाम देने वाले अपराधियों को दंडित करने के लिए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही मारे गए 'स्वच्छ भारत' अभियान के समर्थक ई-रिक्शा चालक रविन्द्र कुमार (32) के परिजनों के लिए मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय सहायता कोष से एक लाख रुपये भी स्वीकृत किए हैं।

Share This News :