Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
स्पेन के राष्ट्रपति से मिले मोदी, बोले- आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार देशों की अपनी छह दिवसीय यात्रा के दूसरे पड़ाव पर मंगलवार को जर्मनी से स्पेन की राजधानी मैड्रिड पहुंच गए. बुधवार को मैड्रिड में पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है. आतंकवाद से कोई भी देश अछूता नहीं है. उन्होंने कहा कि भारत-स्पेन के बीच रिश्ते को मजबूत बनाएंगे. भारत न्यू इंडिया के संकल्प के साथ आगे बढ़ेगा.

उन्होंने कहा कि भारत और स्पेन एक-दूसरे के हितों के लिए काम करें. बुधवार को पीएम मोदी ने स्पेन के राष्ट्रपति मरिआनो रजोय से भी मुलाकात की. मोदी के इस दौरे का मकसद द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाना और भारत में निवेश के लिए आमंत्रित करना है. मोदी जर्मनी में द्विपक्षीय समाझौते और वहां की चांसलर एंगेला मर्केल से गुफ्तगू करने के बाद स्पेन पहुंचे हैं.

स्पेन की राजधानी मैड्रिड पहुंचते ही पीएम मोदी ने अंग्रेजी और स्पेनिश भाषा में ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने अपने इस स्पेन दौरे को आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को सुधारने की दिशा में अहम कदम करार दिया. साल 1988 के बाद स्पेन का दौरा करने वाले मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं.

Share This News :