Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
काबुल में इंडियन एम्बेसी के करीब ब्लास्ट: 65 की मौत, 300 से ज्यादा जख्मी

काबुल. अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में इंडियन एम्बेसी के पास बुधवार सुबह हुए ब्लास्ट में 65 लोगों की मौत हो गई है। 325 लोग घायल हुए हैं। यहां की तोलो न्यूज एजेंसी ने अफगान हेल्थ मिनिस्ट्री के हवाले से यह जानकारी दी है। हालांकि, इंडियन एम्बेसी के सभी आॅफिशियल्स सेफ हैं। बताया जा रहा है कि निशाना ईरानी एम्बेसी को बनाया गया था। सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर दी जानकारी...

- हमले के कुछ देर बाद ही सुषमा स्वराज ने ट्वीट करके इंडियन ऑफिशियल्स के सेफ होने की जानकारी दी।
- अफगानी ऑफिशियल्स को शक है कि यह कार बम ब्लास्ट था।
- अभी किसी आतंकी गुट ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
- हमले के बाद काबुल शहर के आसमान में धुएं का ऊंचा गुबार उठता नजर आ रहा है।
- अफगानिस्तान की तोलो न्यूज एजेंसी के मुताबिक, हमले में हताहत हुए ज्यादातर आम नागरिक हैं।

मोदी ने की हमले की निंदा
- नरेंद्र मोदी ने इस हमले की निंदा की है। उन्हाेंने कहा कि सभी तरह के आतंकवाद से मुकाबला करने में भारत अफगानिस्तान के साथ खड़ा है।
- उन्हाेंने कहा कि आतंकवाद का साथ देने वाली ताकतों को शिकस्त देने की जरूरत है।

शनिवार को खोस्त शहर में हुआ था ब्लास्ट
- रमजान के इस महीने में अफगानिस्तान में आतंकी हमले बढ़े हैं।
- शनिवार को अफगानिस्तान के खाेस्त शहर में भी फिदायीन ने कार में ब्लास्ट किया था, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई थी।
- इस हमले की भी किसी आतंकी गुट ने जिम्मेदारी नहीं ली थी।
- शनिवार को ही देश के दूसरे हिस्सों में सिक्युरिटी फोर्सेस और आतंकियों के बीच चल रही भिड़ंत में 36 लोगों की मौत हुई थी।

शुक्रवार को मारे गए थे 15 सैनिक
- शुक्रवार को तालिबान आतंकियों ने कंधार के एक आर्मी बेस पर हमला किया था इसमें 15 सैनिकों को मार दिया था।


Share This News :