Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
पीएम मोदी के कहने पर सब्सिडी छोड़ने वालों को गैस सिलेंडर 79 रुपए सस्ता, बाकी को 4 रुपए महंगा

जयपुर। पेट्रोलियम कंपनियों ने क्रूड ऑयल की दरों के मुताबिक अब रसोई गैस के दामों में भी बदलाव कर दिया है। पेट्रोल और डीजल की दरें भी बढ़ गई हैं। कंपनियाें के नए आदेश के अनुसार रसोई गैस यानी सब्सिडी वाला सिलेंडर 4 रुपए महंगा हो गया है। जबकि बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 79 रुपए सस्ता हो गया है। अब उपभोक्ताओं के खाते में 91.35 रुपए सब्सिडी जाएगी। ये हुए बदलाव...



- पेट्रोलियम कंपनियों ने गैस और पेट्रोल व डीजल की दरों में बदलाव किए हैं।
- ऑल इंडिया फैडरेशन ऑफ एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स राजस्थान के अध्यक्ष दीपक सिंह गहलोत के अनुसार अब जयपुर में 14.2 किलो का बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 620 रुपए के बजाय 541 रुपए में मिलेगा।
- सब्सिडी वाला 14.2 किलो गैस वाला सिलेंडर 445.50 रुपए के बजाय 4 रुपए बढ़कर 449.50 रुपए कर दिया गया है।
- अब उपभोक्ताओं के खाते में 91.35 रुपए सब्सिडी जाएगी।
- यानी जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सब्सिडी छोड़ी है, उन्हें सिलेंडर अब 79 रुपए सस्ता मिलेगा और जिन्होंने सब्सिडी नहीं छोड़ी उन्हें 4 रुपए महंगा।



जयपुर में पेट्रोल 1.69 रुपए और डीजल 1.12 रुपए महंगा

- पेट्रोलियम कंपनियों के अनुसार जयपुर में अब पेट्रोल 1.69 रुपए और डीजल 1.12 रुपए महंगा कर दिया गया है।
- अब पेट्रोल 69.94 रुपए और डीजल 60.17 रुपए का एक लीटर हो गया है।
- ये दरें गुरुवार से लागू हो गई हैं।

Share This News :