Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
ITI में 10वीं में प्रवेश लेने वालों को 12वीं पास की मान्यता मिलेगी : रूडी

भोपाल। केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी और सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ग्लोबल स्किल एंड एम्पायलमेंट पार्टनरशिप समिट का शुभारंभ किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम रोजगार देने वाले व्यक्ति तैयार नहीं कर रहे, रोजगार के लिए कौशल विकास की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देशभर के आईटीआई में 23 लाख विद्यार्थी ट्रेनिंग ले रहे हैं।

इसके साथ ही मप्र देश का पहला ऐसा राज्य है जहां इसकी परीक्षा ऑनलाइन होती है। उन्होंने कहा कि 8वीं के बाद आईटीआई में प्रवेश लेने वाले बच्चों को 10वीं और 10वीं में प्रवेश लेने वालों को 12वीं पास होने की मान्यता भी दी जाएगी।

समिट में 6 सेमिनार और एक दर्जन से ज्यादा एमओयू होंगे। कौशल विकास और रोजगार में वृद्धि के लिए इस समिट का आयोजन किया गया है। जिसमें देश-विदेश से एक हजार से भी ज्यादा लोग हिस्सा ले रहे हैं।

Share This News :