Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
क्या आप Twitter पर हैं: मोदी से ये पूछने पर NBC रिपोर्टर का उड़ रहा मजाक

नई दिल्ली. एनबीसी की रिपोर्टर मेगिन कैली ने रूस दौर पर नरेंद्र मोदी से पूछा कि क्या आप ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं? इस अजीब सवाल पर पीएम हंस दिए। कैली के बगैर तैयारी किए मोदी का इंटरव्यू करने के लिए सोशल मीडिया पर उनका मजाक उड़ाया जा रहा है। मोदी के तीन करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स...
- पुतिन ने मोदी के सम्मान में सेंट पीटर्सबर्ग के कोंस्टैंटिन पैलेस में डिनर रखा था।
- इस दौरान मोदी का इंटरव्यू लेने के लिए सिर्फ कैली को बुलाया गया था।
- कैली से मुलाकात के दौरान मोदी ने उनसे कहा, "मैंने आपकी ट्वीट देखी थी, उसके साथ लगी तस्वीर में आप छाता लिए हुई थीं।"
- इस पर कैली ठहाका लगाकर हंस दीं और मोदी से पूछा, "आप ट्विटर पर हैं?" इस पर मोदी हंस दिए।
- इस दौरान पुतिन के एक ट्रांसलेटर भी वहां माैजूद थे।

3 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं मोदी के
- बता दें कि मोदी ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले दुनिया के तीसरे लीडर हैं। उनके तीन करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
- कैली के इस सवाल पर स्वामीजी नाम से बने ट्विटर अकाउंट पर लिखा गया- उन्होंने (कैली) होमवर्क नहीं किया था।
- कुमार अमृतांश नाम के शख्स ने कैली और मोदी के ट्विटर पेज का स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए दोनों के फॉलोअर्स की कम्पेयरिंग की है। इनमें मोदी के तीन करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं तो कैली के 23 लाख। अमृतांश ने कैली से सवाल किया है, "आपके देश की पॉपुलेशन कितनी है?"
- मुरली कृष्णन ने लिखा है, "पक्का वो गैरजानकार जर्नलिस्ट हैं।"

Share This News :