Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सिंचाई परियोजना में विलम्ब बर्दाश्त नहीं : डाँ. नरोत्तम मिश्र

दतिया | मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डाँ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया जिले को सिंचाई में नम्बर एक बनाने व किसानों की लंबित मांगों पर सिंचाई विभाग से संबंधित समस्याओं तथा सिंचाई विहीन गांव में सिंचाई के साधन पहुंचाने के उद्देश्य से सिंचाई विभाग की उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन चीफ इंजीनियर कार्यालय दतिया में किया गया। बैठक में मध्यप्रदेश सिंचाई विभाग के ईएनसी भोपाल राजीव कुमार शुक्लीकर, सीई  à¤à¤•े मिश्रा, अधीक्षक यंत्री एबी उपमन्यु, ईई भाण्डेर रामानंद सिंह, ईई दतिया एनपी बाथम,   सीएम त्रिपाठी लहार, जीटी रतमेले करैरा, सीडी कोरी खनियाधाना, एबी शर्मा हरसी तथा अन्य कार्यापालन यंत्री, सहायक यंत्री व उपयंत्री उपस्थित रहे। 
 à¤œà¤² संसाधन मंत्री डाँ. नरोत्तम मिश्र ने कड़े शब्दों में कहा कि सिंचाई से संबंधित कार्यो में विलम्ब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। जो व्यक्ति कार्य समय पर नहीं कर पा रहे हो उनके विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जाये व दतिया जिले से संबंधित जितने भी कार्य लंबित है उन्हें समय पर कराया जाए ताकि किसानों को जल संसाधन से संबंधित कार्यो का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि अशोकनगर से शुरू होने वाली लोअरओर परियोजना की टैण्डर प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाये जिससे कि उद्गंवा क्षेत्र व दतिया जिले के अन्य सिंचाई विहीन क्षेत्रों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो सके। जल संसाधन मंत्री द्वारा रिछरा, सिरौल, खटौला लघु सिंचाई परियोजना का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं से संबंधित जो भी प्रोजेक्ट मेरे द्वारा आपको दिए गए है। उन्हें शीघ्र पूरा किया जाये कार्य में विलम्ब व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने ईएनसी को विभागीय कार्यो की समीक्षा कर कैम्प में ही तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।

Share This News :