Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जनसम्पर्क मंत्री ने की सीतासागर समतलीकरण कार्य की शुरूआत

8 जेसीबी व 3 एलएनटी से हुआ कार्य प्रारंभ 
दतिया | सीता सागर तालाब के समतलीकरण व सौंदर्यीकरण के साथ तालाब को आकर्शक रूप देकर दतिया की जनता के लिए एक पर्यटक स्थल बनाने के लिए मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एंव संसदीय कार्य विभाग मंत्री डाँ. नरोत्तम मिश्र प्रतिबद्ध है। जब दतिया की जनता सो-कर भी नहीं जगी थी उस समय वह आवश्यक मशीनरी के साथ सीतासागर में खड़े थे 
जनसम्पर्क मंत्री डाँ. नरोत्तम मिश्र की पहल पर सीतासागर को आकर्शक लुक प्रदान करने के लिए कार्य किया जा रहा है। सर्वप्रथम गहरे गढ्ड़ों के पास बनी कगारों को गिराकर तालाब का समतली करण का कार्य जन सहयोग से हाथ में लिया गया है। पहले दिन सद्दन ठेकेदार की कंपनी ने आठ जेसीबी मशीनें व एलएनटी, हिटैची मशीनें दी गई है। जनसम्पर्क मंत्री द्वारा मशीनों से समतलीकरण का कार्य प्रारंभ कराया गया। इस दौरान स्थानीयजन व जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। 
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, उपाध्यक्ष योगेश सक्सैना,  à¤ªà¥à¤°à¤¶à¤¾à¤‚त ढेंगुला,  à¤°à¤®à¥‡à¤¶ गंधी, ओमप्रकाश विजपुरिया, गोविन्द ज्ञानारी, रामजी यादव,  à¤µà¤¿à¤œà¤¯ झण्डा गुरू,  à¤¬à¤²à¤¦à¥‡à¤µà¤°à¤¾à¤œ बल्लू,   भूरे चौधरी, सद्दन ठेकेदार,   मम्मू किलेदार, दीपक सोनी, बृजेश ढेंगुला,  à¤°à¤¾à¤˜à¤µà¥‡à¤¨à¥à¤¦à¥à¤° मिश्रा, रामकुमार दांगी बाबूजी,  à¤‡à¤•बाल खांन, राजू त्यागी, मनमोहन तिवारी,  à¤¸à¥à¤¨à¥€à¤² तिवारी,  à¤†à¤•ाश भार्गव,  à¤¸à¤¤à¥à¤¯à¤® पंड़ा,  à¤µà¤¿à¤µà¥‡à¤• सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्यजन व समाजसेवी उपस्थित रहे।

Share This News :