Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
बरोह में भागवत कथा में सम्मिलित हुए मंत्री नरोत्तम मिश्र

दतिया । जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डाँ. नरोत्तम मिश्र बरोह पहुंचे। उन्होंने वहां पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में व्यास गद्दी पर माथा टेका और कथावाचक रामगोपाल पाण्ड़े डबरा वालों का आर्शीवाद लिया। इस दौरान उन्होंने श्रीमद् भागवत मूल पाठकर्ता पंडि़त श्री कृष्ण शास्त्री व्याकरण आचार्य दतिया को भी पुष्पहार पहनाकर उनका आर्शीवाद लिया। इस दौरान जनसम्पर्क मंत्री के साथ अवधेश नायक, बृजमोहन शर्मा आदि मौजूद रहे। तथा कथा स्थल बालाजी हनुमान मंदिर गड़ा बरोह पहुंचने पर जनसम्पर्क मंत्री का स्थानीयजन एवं पारीक्षित लक्ष्मी राजकुमार सुरवारिया के साथ अन्यजन ने स्वागत किया। इस दौरान जनपद सदस्य श्रीमती रामलली दांगी, प्रताप दांगी बानोली तथा गडा व बरोह के स्थानीयजन मौजूद रहे।

Share This News :