Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जनसम्पर्क मंत्री माता साहब मंत्री पहुंचे माथा टेका और संत चांडूराम का लिया आर्शीवाद

दतिया | मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं ससंदीय कार्य विभाग मंत्री डाँ. नरोत्तम मिश्र माता साहब मंदिर पर चल रहे उत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने माता साहब आश्रम पर माथा टेका और वहां पर उपस्थित लखनऊ के संत चाडूराम से आर्शीवाद लिया। 
इस अवसर पर उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि संतों पर भगवान की कृपा रहती है और जब हम संतो के सानिध्य में आते है तो उनके माध्यम से हम भी भी भगवान की कृपा हो जाती है। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजको को धन्यवाद दिया। आयोजक मंडल द्वारा जनसम्पर्क मंत्री का स्वागत किया और सभी ने सहभोज में भाग लिया। इस अवसर मोहन ज्ञानानी, लक्ष्मण साहवनी, महेश गुलवानी, गोविन्द ज्ञानानी, डाँ. रतन सूर्यवंशी, अशोक गुलराजानी, बलदेव राज बल्लू, दीपू सचदेव, रमेशचंदानी, अर्जुनदास, चंदूलाल मेम्बर, माधवदास, सुरेश, लालचंद्र आडवाणी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। 

Share This News :