Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जनसंपर्क मंत्री होमगार्ड कालोनी व चौपरा में आयोजित भागवत कथा में सम्मिलित हुए

दतिया | मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने स्थानीय होमगार्ड कालोनी तथा ग्राम चौपरा में आयोजित भागवत कथाओं में सम्मिलित हुए। उन्होने दोनों स्थानों पर व्यास के ऊपर माथा टेका और कथा व्यास का पुष्पहारों से स्वागत किया।
जनसंपर्क मंत्री सर्वप्रथम दिनारा रोड होमगार्ड कालोनी में आयोजित भागवत कथा में पहुंचकर प्रमोद शास्त्री का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मान सिंह व अवधेश यादव ने जनसंपर्क मंत्री का स्वागत किया। ग्राम चौपरा में आयोजित भागवत कथा में कथा व्यास गुच्छा महराज दतिया का जनसंपर्क मंत्री ने आशीर्वाद लिया। मनोहर यादव व ग्रामवासियों के नेतृत्व में जनसंपर्क मंत्री का स्वागत किया गया।

Share This News :