Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
बसई महोत्सव का जनसंपर्क मंत्री ने किया शुभारंभ, देशराज पटेरिया ने दी प्रस्तुति

दतिया | मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र द्वारा 3 जून से 4 जून तक मंडी प्रांगण में दो दिवसीय बसई महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्जवलित कर किया। आयोजित कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में बबीना विधायक राजीव परिक्षित, प्रदेश के पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष अवधेश नायक, समिति के अध्यक्ष पुरूषोत्तम पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आए हुए कलाकारों का मंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुष्पहार भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम समिति के सदस्यों द्वारा आए हुए जनसंपर्क मंत्री अतिथियों का बडी पुष्पहार से स्वागत किया।
जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे महोत्सव मन को आनंदित करते हैं। साथ ही नागरिकों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा देश के जाने माने कलाकारों को देखने व सुनने का मौका भी मिलता है। उन्होंने कहा कि हमारा हमेशा यह प्रयास रहा है कि हमारे क्षेत्र के सभी नागरिकों को सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों से समय-समय पर होने से मन एवं मनोरंजन का आनंद मिलता रहे। उन्होंने दो दिवसीय बसई महोत्सव की सभी सभी नागरिकों को शुभकामनाऐं दी। इस अवसर पर पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष अवधेश नायक ने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें हमारे क्षेत्र के लिए डॉ. नरोत्तम मिश्र जैसा कुशल नेतृत्व देने वाला ऐसा विकासशील पुरूष मिला है। जो कि कंक्रीट और सीमेन्ट के महल नही बनाता है बल्कि वास्तविक रूप में क्षेत्र के विकास के लिए तन-मन धन से सेवक के रूप में विकास करता है।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में बवीना विधायकराजीव परिक्षित ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें ऐसे विकास पुरूष मिले है। जो मध्य प्रदेश में पानी की काफी कमी थी किन्तु इनके द्वारा हर संभव प्रयास करते हुए पूरे प्रदेश में पानी की गंगा बहाते हुए पानी की कमी दूर कर रहे हैं। कार्यक्रम में श्रीमती मंजुलता खरे, धर्मेन्द्र दांगी, दिनेश, बृजमोहन शर्मा, प्रणव ढेगुला, नरेन्द्र तिवारी, रामजी यादव, देवेन्द्र राजपूत, सुरेश गुप्ता, सोनू साडिल आदि जनप्रतिनिधिगण एवं भारी संख्या में श्रोतागण उपस्थित रहे।

Share This News :