Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मध्यप्रदेश के महाधिवक्ता रवीश चंद्र अग्रवाल ने दिया इस्तीफा

भोपाल.मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में राज्य सरकार के महाधिवक्ता रवीशचंद्र अग्रवाल ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भेजा है, हालांकि उनके इस्तीफे की अाधिकारिक पुष्टि सीएम सचिवालय की ओर से नहीं की गई। अग्रवाल के इस्तीफे के साथ ही नए महाधिवक्ता के चयन को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। इस पद के लिए सबसे ऊपर अतिरिक्त महाधिवक्ता पुरुषेंद्र कौरव का नाम है। इनके अलावा पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता प्रशांत सिंह और वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल खरे के नामों की भी चर्चा है।

Share This News :