Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मुख्यमंत्री का नगर आगमन 6 जून को

ग्वालियर । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 6 जून को ग्वालियर प्रवास पर आयेंगे। चौहान इस दिन अपरान्ह 4.45 बजे राजकीय विमान से यहाँ राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुँचेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री चौहान विमानतल से व्हीआईपी सर्किट हाउस मुरार आयेंगे। चौहान सायंकाल 6 बजे फूलबाग मैदान पर पहुँचकर विकास कार्यों के शिलान्यास एवं स्वच्छता समागम कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि 8.15 बजे फूलबाग मैदान से विमानतल महाराजपुरा के लिये रवाना होंगे और वहाँ पहुँचकर विमान द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

Share This News :