Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,खास खबरे,
राष्ट्रपति की 10 जून को दतिया में यात्रा प्रस्तावित

ग्वालियर । भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की 10 जून को दतिया प्रस्तावित यात्रा को देखते हुए ग्वालियर संभाग के आयुक्त एस एन रूपला एवं पुलिस महानिरीक्षक चंबल रेंज उमेश जोगा ने सोमवार को दतिया पहुँचकर कलेक्टर दतिया एवं पुलिस अधीक्षक दतिया के साथ हवाई पट्टी एवं पीताम्बरा पीठ मंदिर का निरीक्षण किया। 
संभागीय आयुक्त एवं आईजी ने कलेक्टर दतिया मदन कुमार और पुलिस अधीक्षक इरशाद वली से राष्ट्रपति की प्रस्तावित यात्रा के संबंध में की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रस्तावित यात्रा के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को आवश्यक सभी तैयारियों को समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। राष्ट्रपति की प्रस्तावित यात्रा में दतिया आकर पीताम्बरा पीठ मंदिर में पूजा-पाठ का कार्यक्रम है। संभागीय आयुक्त ने हवाई पट्टी पर सुरक्षा व्यवस्था और मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में पुलिस अधीक्षक से चर्चा की और सभी व्यवस्थायें चाक-चौबंद करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर द्वारा प्रस्तावित यात्रा के संबंध में जिले में की गई कार्रवाई से अवगत कराया गया। 

Share This News :