Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मुख्यमंत्री का दौरा निरस्त, संकटमोचक मंत्री नरोत्तम को मंदसौर भेजने की तैयारी

मंदसौर में हुये गोलीकांड के बाद प्रदेश की सियासत एकाएक गरमा गई हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपना प्रस्तावित ग्वालियर दौरा निरस्त कर दिया है। अब उनकी जगह राज्य के केबिनेट मंत्री जयभान सिंह पवैया, गौरीशंकर बिसेन और माया सिंह ग्वालियर आ रहे हैं।
इधर शुरू में जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी जगह ग्वालियर भेज रहे थे, लेकिन मंदसौर में किसानों पर हुये गोलीकांड की धमक पूरे प्रदेश में फैलने के बाद उन्हें डैमेज कंट्रोल के लिए भोपाल रोक लिया गया है। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर डॉ. नरोत्तम मिश्रा को मंदसौर भेजने की तैयारी हो रही हैं, ताकि वह वहां किसानों से बात कर स्थिति सम्हाले। लेकिन प्रदेश में इस घटना की तीव्र शब्दों में निंदा हो रही है। कांग्रेस का कहना है कि मुख्यमंत्री अपने सम्मान में व्यस्त है और किसानों पर गोली बरसाई जा रही है। कांग्रेस इस आंदोलन को पूरे  à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ में फैलाने की तैयारी में है और कल उसने प्रदेशव्यापी बंद का आव्हान किया है। कुल मिलाकर अब प्रदेशभर में अधिकारियों के बलबूते पर चल रही सरकार से अब लोगों का मोहभंग होने लगा हैं। 

Share This News :