Homeअपना शहर ,
राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी की विमानतल पर राज्यपाल द्वारा अगवानी

राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी आज निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 3.35 बजे वायु सेना के विशेष विमान द्वारा महाराजपुरा एयरबेस ग्वालियर पधारे। विमानतल पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री ओ पी कोहली ने उन्हें पुष्प-गुच्छ भेंट कर अगवानी की।

            इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री एवं ग्वालियर के सांसद श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रतिनिधि के रूप में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह, प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर, गुना के सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी पुष्प-गुच्छ भेंट कर राष्ट्रपति का स्वागत किया।

     विमानत पर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री अंटोनी डिसा, पुलिस महानिदेशक श्री ऋषि कुमार, ग्वालियर संभाग आयुक्त श्री एस एन रूपला, आईजी श्री आदर्श कटियार, कलेक्टर डॉ. संजय गोयल, एसपी                   à¤¶à¥à¤°à¥€ हरिनारायणचारी मिश्रा एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित थे।

     इस मौके पर राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने जनप्रतिनिधियों, पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों एवं पत्रकारों से सौजन्य भेंट की ।

Share This News :