Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
ईरान की संसद में फायरिंग, 3 जख्मी; हमलावरों ने लोगों को बंधक बनाया

इंटरनेशनल डेस्क. ईरान की संसद में फायरिंग की खबर है। ऐसा कहा जा रहा कि हमलावरों ने कुछ लोगों को बंधक भी बना लिया है। इस हमले में 3 लोग जख्मी हो गए हैं। लोकल मीडिया के मुताबिक, तीन हमलावरों ने इस हमले को अंजाम दिया है। न्यूज एजेंसी फार्स और मेहर ने इस हमले की पुष्टि की है। सबसे पहले एक हमलावर संसद में दाखिल हुआ और उसने फायरिंग शुरू कर दी। हमले की वजह अभी साफ नहीं हुई है। संसद के अलावा धार्मिक स्थल अयातुल्लाह खमैनी स्मारक के अंदर भी फायरिंग की खबर है।
 
 

Share This News :