Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
राहुल गांधी 2017 के अंत तक होंगे कांग्रेस के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष - पी एल पुनिया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद पी एल पुनिया ने कहा कि राहुल गांधी 2017 के अंत तक पार्टी की कमान संभाल लेंगे. बुधवार को पटना में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी दिसंबर तक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाएंगे. फिलहाल वो पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं.

पिछले साल नवंबर में हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में सदस्यों ने एकमत होकर राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंपने की इच्छा जताई थी.

वहीं, मंगलवार को हुई सीडब्ल्यूसी की बैठक से मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस में अक्टूबर तक संगठनात्मक चुनाव पूरे होने के दौरान सोनिया गांधी पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ सकती हैं, जिससे राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष पद सौंपने का रास्ता साफ हो सके.

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर हुई इस बैठक में पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी , पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तथा एके एंटनी, पी चिदंबरम, गुलाम नबी आजाद सहित विभिन्न वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया.

Share This News :