Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
MP के बालाघाट में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 27 लोगों की मौत

भोपाल. मध्य प्रदेश के बालाघाट में बुधवार को एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ। 27 लोगों की मौत की खबर है। एडीएम कामेश्वर चौबे ने 15 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। घटना बालाघाट से 8 किलोमीटर दूर खैरी गांव में हुई। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पटाखा फैक्ट्री के 100 मीटर के दायरे में लाशें बिखरी नजर आई हैं।गैरकानूनी थी फैक्ट्री...
 
- जानकारी के मुताबिक, खैरी में काफी वक्त से एक गैरकानूनी पटाखा फैक्ट्री चल रही थी। दोपहर करीब 3 बजे यहां धमाका हुआ। इसके बाद आग लग गई।
- रिपोर्ट्स के मुताबिक- 27 लोगों की मौत हुई है। एडीएम कामेश्वर चौबे ने 15 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।
 
जख्मी महिला ने दी हादसे की जानकारी
- जानकारी के मुताबिक, इसी फैक्ट्री में काम करने वाली रेखा जख्मी हालत में गांव पहुंची और उसने ही हादसे की जानकारी दी। इसके बाद गांव वाले और लोकल एडमिनिस्ट्रेशन वहां पहुंचे। बताया जाता है कि हादसे के वक्त फैक्ट्री में 47 मजदूर काम कर रहे थे।

Share This News :