Homeअपना शहर ,
राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी को भावभीनी विदाई

राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी सोमवार को ग्वालियर प्रवास पधारे । यहां विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के बाद राष्ट्रपति श्री मुखर्जी रात्रि लगभग पौने आठ बजे महाराजपुरा एयरबेस से वायुसेना के विशेष विमान से दिल्ली के लिये रवाना हुये ।
विमानतल पर प्रदेश के राज्यपाल श्री ओ पी कोहली , केन्द्रीय मंत्री एवं ग्वालियर के सांसद श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रतिनिधि के रूप में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह और महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने उन्हें भावभीनी विदाई दी ।
विमानतल पर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री अंटोनी डिसा, पुलिस महानिदेशक श्री ऋषि कुमार शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (इंटेलिजेंस ) श्री राजीव टंडन, ग्वालियर सभाग के कमिश्नर श्री एस एन रूपला, पुलिस महानिरीक्षक श्री आदर्श कटियार, कलेक्टर डा संजय गोयल, पुलिस अधीक्षक श्री हरिनारायणचारी मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे ।

Share This News :