Homeवायरल न्यूज़,
हर Photos में छुपा है एक आदमी, इस तरह बन जाता है Mr. India

क्या आपको इस फोटो में कोई व्यक्ति नजर आ रहा है? शायद पहली बार में न दिखे, लेकिन बहुत गौर से देखेंगे, तो उसके चेहरे का अक्स और पैर नजर आएंगे। ये हैं चीन के रहने वाले लियु बोलिन, जो 'रियल लाइफ इनविजिबल मैन' कहलाते हैं। ये कलाकार हैं, परंतु इनकी कलाकारी बहुत अनोखी है। लियु अपने शरीर पर रंग पोतकर और पेंटिंग करवाकर किसी भी जगह इस तरह खड़े होते हैं कि आसानी से नजर नहीं आते। वे चकाचक लाइट के बीच आपके सामने ही होंगे, पर आप बड़ी मुश्किल से ही पहचान पाएंगे कि वहां कोई व्यक्ति है। लियु अपनी कलाकारी के बल पर दुनिया के किसी भी बैकग्राउंड में मिलकर 'अदृश्य' हो सकते हैं। जानिए उनके बारे में...
-1973 में चीन के शेनडॉन्ग शहर में जन्मे लियु ने स्टैनफोर्ड आर्ट कॉलेज और बीजिंग के सेंट्रल एकेडमी ऑफ फाइन आर्ट्स से ग्रेजुएशन किया है।
-वे अपने शरीर को खाली कैनवास की तरह इस्तेमाल करते हैं। उन्हें जिस बैकग्राउंड के सामने इनविजिबल होना होता है, वे हूबहू उस बैकग्राउंड की तरह कलर और आकृतियां अपने शरीर पर पेंट करवाते हैं।
-लियु अपने शरीर पर खुद कलर करते हैं और इक्का-दुक्का असिस्टेंट्स की मदद भी लेते हैं।
-एक फोटो के लिए उन्हें करीब 10 घंटे तक तैयारी करनी पड़ती है। वे सिर से पैर तक रंगों और शेप्स से सराबोर होते हैं।
-इस तरह तैयारी के बाद लियु जब किसी बैकग्राउंड के सामने खड़े होते हैं, तो उससे पूरी तरह मिल जाते हैं। यदि वे ईंटों की दीवार के सामने खड़े हों, तो दीवार की तरह ही लगते हैं और दुकान में पैकेट्स की अलमारी के सामने हों, तो अलमारी में मिल जाते हैं।
हर Photos में छुपा है एक आदमी, इस तरह बन जाता है Mr. India
 
हर Photos में छुपा है एक आदमी, इस तरह बन जाता है Mr. India
 
 
हर Photos में छुपा है एक आदमी, इस तरह बन जाता है Mr. India
 
 
हर Photos में छुपा है एक आदमी, इस तरह बन जाता है Mr. India
 
 

Share This News :