Homeअपना शहर ,
कांग्रेस के लोग परिक्रमा की राजनीती बंद करें : सिंधिया

ग्वालियर । कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि कांग्रेस के लोग परिक्रमा की नहीं पराक्रम की राजनीति करें । कलफ़ लगे कुर्ते पहनकर अब राजनीति करने के दिन अब नहीं रहे , जिनका जमीनी आधार है । जनता उन्हें ही पसंद करेगी और जो जनता के बीच जनसेबक बनकर काम करेगे बे आगे बढेगे । श्री सिंधिया आज ग्वालियर में पत्रकारों से बात कर रहे थे ।
श्री सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस में अब आयाराम , गयाराम की स्तिथि पर भी रोक लगना चहिए । जमीनी लोगो को आगे लाना होगा । एक सबाल के जवाब में श्री सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस को अपनी रणनीति बनाकर काम करना होगा । अभी 2 साल का समय है , हम जनता के बीच जाकर बीजेपी की जन बिरोधी नीतियों को उजागर करें । उनहोंने कहा कि प्रदेश स्तर पर जो रणनीति बने बो लक्ष मन रेखा की तरह हो , उसे कोई भी लाँघ नहीं पाय और अनुसासन का पालन सख्ती के साथ कराया जाय । श्री सिंधिया ने कहा की कठोर निर्णय लेने होंगे, उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस रहेगी तो कांग्रेसजनों की पूंछ होगी । उन्होंने बताया कि में प्रदेश का इसी माह 17 दिन का दौरा कर रहा हूँ ।

Share This News :