Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
ट्रम्प इस महीने के आखिर में करेंगे मोदी की मेजबानी: US फॉरेन मिनिस्ट्री

वॉशिंगटन/नई दिल्ली.नरेंद्र मोदी इसी महीने अमेरिका जा सकते हैं। यूएस फॉरेन मिनिस्ट्री ने कहा है कि डोनाल्ड ट्रम्प की तरफ से जून के आखिर में मोदी की मेजबानी की उम्मीद है। डिपार्टमेंट के स्पोक्सपर्सन हीथर नॉर्ट ने कहा, "हम पीएम मोदी का वॉशिंगटन में वेलकम करना चाहते हैं, मुझे यकीन है कि उनका दौरा इस महीने के आखिर में होगा।" व्हाइट हाउस में होगी मीटिंग...
- न्यूज एजेंसी के मुताबिक यूएस विदेश मंत्रालय के स्पोक्सपर्सन ने गुरुवार को कहा, "मोदी ट्रम्प के इनविटेशन पर अमेरिका आ सकते हैं। ट्रम्प के साथ व्हाइट हाउस में उनकी मीटिंग होने के आसार हैं। हालांकि इस मीटिंग की तारीखों का अभी तक एलान नहीं किया गया है।
- ट्रम्प के एडमिनिस्ट्रेशन में मोदी की यह पहली अमेरिकी विजिट होगी। इससे पहले दोनों नेताओं के बीच तीन बार फोन पर बातचीत हो चुकी है।

ओबामा के साथ मोदी ने 8 मीटिंग्स की थीं
- ओबामा के राज में मोदी ने 8 बार उनके साथ मीटिंग्स की थीं। मोदी 3 बार वॉशिंगटन गए थे और ओबामा ने भारत का एतिहासिक दौरा किया था। ओबामा रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन में चीफ गेस्ट रहे थे।

जुलाई में इजरायल जाएंगे मोदी
- मोदी 4 जुलाई से 3 दिन के इजरायल दौरे पर रहेंगे। बीते 25 साल में इजरायल जाने वाले वे पहले भारतीय पीएम होंगे। मोदी पहले दिन ही अपने इजरायली काउंटरपार्ट बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। भारत-इजरायल रिश्ते के 25 साल पूरे होने पर मोदी इजरायल जाएंगे। इसका मकसद दोनों देशों के बाइलैट्रल रिलेशन में और मजबूती लाना है।

Share This News :