Homeवायरल न्यूज़,
6 घंटे में हारा 22 अरब रुपए और 5 बीवियां, जुए में बर्बाद हुआ सऊदी प्रिंस

आपने सऊदी अरब के रईसों के काफी किस्से सुने होंगे। इन दिनों इंटरनेट पर सऊदी के सहजादे से जुड़ी ऐसी कहानी वायरल हो रही है, जिसे सुनकर सबका मुंह खुला का खुला रह जा रहा है। इस सहजादे ने मात्र 6 घंटे के अन्दर जुए में 22 अरब से ज्यादा रुपए गंवा दिए। जब उसके पास पैसे नहीं बचे, तो उसने अपनी 5 बीवियों को दाव पर लगा दिया। वायरल हो रही है ये कहानी...


-सऊदी अरब के इस सहजादे का नाम प्रिंस मजेद बीन अब्दुल्लाह अल सूद है। इससे पहले इस सहजादे का नाम कई बार ड्रग्स और सट्टे में सामने आ चुका है लेकिन अब जुए की ये नयी कहानी वायरल हो रही है।
-वायरल हुई इस खबर में कैसिनो के मालिक का बयान भी छापा गया है, जिसमें ये कहा गया है कि सहजादे के पास जब पैसे नहीं बचे, तो उसने एक-एक कर अपनी पांचों बीवियों को भी दाव पर लगा दिया और फिर हार गया।
-बीवियों को हारने के बाद वो उन्हें कैसिनो में ही छोड़ कर चला गया।
बीवियों की कीमत बताई गई थी 1 अरब 60 करोड़ रुपए
-कैसिनो के मालिक के हवाले से बताया गया कि शहजादे ने अपनी बीवियों की कीमत करीब 1 अरब 60 करोड़ रुपए लगाए थे।
-पहले भी लोग हुए में अपनी ऊंट दाव पर लगाते रहे हैं लेकिन उन्हें हारने के बाद वो उसकी कीमत चुकाकर जानवरों को ले जाते हैं। लेकिन इस सहजादे ने अपनी बीवियों को वहीं छोड़ दिया था।

फेक बताई जा रही है ये खबर
-इस खबर को कई वेबसाइट्स ने प्रमुखता दी है। लेकिन ऐसी कई वेबसाइट्स भी हैं, जहां इसे फेक करार दिया जा रहा है।
-ख़बरों की असलियत परखने वाली वेबसाइट snopes.com ने भी इसे फेक बताया है।
-सऊदी के सहजादे का नाम 2015 में भी वायरल हुआ था। तब इसका नाम अपनी नौकरानी के साथ छेड़छाड़ करने में फंसा था।

Share This News :