Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
कजाकिस्तान में बोले मोदी- आतंकवाद इंसानियत का सबसे बड़ा दुश्मन, नवाज ने दी बधाई

अस्ताना। शांघाई सहयोग संगठन की बैठक में हिस्सा लेने गए प्रधानमंत्री ने कजाकिस्तान के अस्ताना में एक बार फिर से सदस्य देशों के सामने आतंकवाद का मुद्दा उठाया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में भारत को सदस्य चुने जाने के लिए धन्यवाद दिया साथ ही कहा कि आंतकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है और इससे हमे मिलकर निपटना होगा।

उन्होंने कहा, 'आतंकवाद मानव अधिकारों और मानव मूल्यों पर सबसे बड़े उल्लंघनकारियों में से एक है। जब तक आतंकियों को पनाह, ट्रेनिंग, फंडिंग और आतंक के लिए प्रेरित करने पर लगाम नहीं लगाई जाती, इसका समाधान मिलना असंभव है।' उन्होंने आगे कहा कि सभी देशों से हमारे एतिहासिक संबंध हैं और मैं सभी को सदस्यता के लिए समर्थन देने पर धन्यवाद कहता हूं।

नवाज ने दी बधाई

एससीओ का सदस्य बन रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इस मौके पर बोलते हुए भारत को बधाई दी है। उस दौरान उन्होंने चीन पाक आर्थिक गलियारे का भी जिक्र किया।

 

Share This News :