Homeअपना शहर ,
पशुओं के इलाज व बांझपन निवारण के लिये 30 शिविर लगेंगे

कलेक्टर ने अधिकाधि‍क पशुपालकों को लाभान्वित कराने के दिए निर्देश

पशुओं के इलाज एवं बांझपन निवारण के लिये जिले के विभिन्न ग्रामों में मौजूदा माह के दौरान 30 शिविर आयोजित किए जायेंगे। साथ ही इतने ही फोलोअप शिविर भी लगेंगे। इन शिविरों को सुव्‍यवस्थित ढंग से आयोजित करने के मकसद से हर शिविर के लिये पशु चिकित्सा अधिकारी को प्रभारी अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आरकेव्हीवाई योजना के तहत लगने जा रहे यह शिविर 05 अक्टूबर से शुरू होंगे। कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने अधिकाधिक किसानों व पशुपालकों को इन शिविरों से लाभान्वित कराने की हिदायत विभागीय अधिकारियों को दी है।

      उप संचालक पशुपालन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक विकासखण्ड मुरार के अंतर्गत ग्राम कैमपुरा, सुनारपुरा माफी, चपरौली व बेरजा में 05 अक्टूबर को पशुओं के इलाज एवं बांझपन निवारण के लिये शिविर व 26 अक्टूबर को फोलोअप शिविर लगेंगे। इसी तरह ग्राम किशनलाल का पुरा, डांग गुठीना व मैथाना में 06 अक्टूबर को शिविर व 27 अक्टूबर को फोलोअप शिविर लगाए जायेंगे। इसी कड़ी में ग्राम तोर में 07 अक्टूबर को शिविर व 28 अक्टूबर को फोलोअप शिविर लगाया जायेगा।

      इसी प्रकार जनपद पंचायत घाटीगाँव (बरई) के अंतर्गत ग्राम मेहरामपुरा, डांग चराई, रायपुरकला व सिघौरा में 05 अक्टूबर को शिविर व 26 अक्टूबर को फोलोअप शिविर लगेंगे। इसी जनपद पंचायत के ग्राम दौरार, पवा व हीरापुर में 06 अक्टूबर को शिविर व 27 अक्टूबर को फोलोअप शिविर का आयोजन होगा।

      जनपद पंचायत जनपद पंचायत डबरा के अंतर्गत ग्राम इकहरा, अकबई छोटी, कल्याणी व समूदन में 5 अक्टूबर को शिविर एवं 26 अक्टूबर को फोलोअप शिविर लगेंगे। ग्राम सहोना, लोहगढ़ व बारौल में 6 अक्टूबर को शिविर व 27 अक्टूबर को फोलोअप शिविर लगाए जायेंगे। इसी जनपद पंचायत के ग्राम शुक्लहारी में 07 अक्टूबर को शिविर व 28 अक्टूबर को फोलोअप शिविर का आयोजन होगा।

      जिले की जनपद पंचायत भितरवार के अंतर्गत ग्राम छिरेंटा, ककरधा, तोड़ा व  राउत बनवारी में 5 अक्टूबर को शिविर व 26 अक्टूबर को फोलोअप शिविर का आयोजन होगा। ग्राम श्यामपुर, दौलतपुर व कीरतपुर में 06 अक्टूबर को शिविर और 27 अक्टूबर को फोलोअप शिविर लगाए जायेंगे।

Share This News :