Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
शाह के दौरे का तीसरा दिन : फ्रीडम फाइटर्स के गांव पहुंचे, शुरू की ये योजना

रायपुर।बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपने दिन दिवसीय दौरे के आखिरी दिन सुबह स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के गांव सोनापुरी में पहुंचे। वहां से सुबह 11 बजे वे गिरौंधपुरी के लिए निकल गए। ध्यान देने वाली बात है कि पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए शाह छत्तीसगढ़ में तीन दिन के दौरे पर हैं। जानिए सैनानियों के गांव में क्या किया शाह ने...

- अमित शाह ने बालोदा बाजार जिले में स्थित सोना खान गांव पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह से प्रेरणा लेकर पीडीएस के १ रुपए किलो चावल सिस्टम की शुरुआत की।
- इस मौके पर शाह ने शहीद के परिवारों को सम्मानित किया। वे बोले कि देश को आजाद कराने में यहां के शहीदों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
- शाह के साथ सीएम डॉ. रमन सिंह के साथ बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
- सोनाखान में व्यवस्था संभालने के लिए विधान सभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, सरोज पांडे, सीजी प्रभारी अनिल जैन, स्कूल शिक्षा एवं आदिवासी मंत्री केदार कश्यप अलर्ट थे

Share This News :