Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,खास खबरे,
मंदसौर घटना से दुखी केन्द्रीय मंत्री तोमर जन्मदिन नहीं मनायेंगे

नई दिल्ली/ग्वालियर । अभी हाल ही में मंदसौर में हिंसक आंदोलन के दौरान हुयी कई किसानों की मौत से दुखी ग्वालियर से लोकसभा सांसद तथा केन्द्रीय पंचायती राज, पेयजल-स्वच्छता एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर सोमवार, 12 जून को अपना *जन्मदिन* नहीं मनायेंगे।
प्रेस के लिए जारी व्यक्तव्य में श्री तोमर ने कहा है कि मै अपने जन्मदिन पर कोई आयोजन नहीं करता हूँ, लेकिन अनेक शुभचिंतक इस दिन कई आयोजन करते हैं। उनसे मेरा आग्रह है कि इस बार हमारे राज्य के मंदसौर में आंदोलन के दौरान कई किसानों की मृत्यु हुई है, यह घटना  à¤¦à¥à¤–द है। हमारे राज्य में शांति स्थापित होना पहली प्राथमिकता है और इसे लेकर मुख्यमंत्री उपवाह पर बैठे हैं। श्री तोमर ने सभी शुभचिंतकों से अनुरोध किया है कि वे इस बार मेरे जन्मदिन पर किसी भी प्रकार का आयोजन नहीं करेंगे तो मैं उनका आभारी रहुंगा।

Share This News :