Homeअपना शहर ,
गांधी प्राणी उद्यान में वन्यप्राणी सप्ताह में हुई स्कूली बच्चों की निबंध प्रतियोगिता

नगर निगम ग्वालियर द्वारा संचालित गांधी प्राणी उद्यान में वन्य प्राणी सप्ताह का आयोजन आगामी 2 से 8 अक्टूबर तक किया जा रहा है। जिसके तहत आज स्कूली बच्चों की निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
यह जानकारी चिडियाघर अधिकारी ने देते हुए बताया कि वन्य प्राणी सप्ताह के अन्तर्गत वन्य प्राणियों के प्रति जागरुकता उत्पन्न करने के लिए सप्ताह भर विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत आज स्कूली बच्चों की निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 72 बच्चों ने भाग लिया तथा निबंध का विषय वन्य प्राणी एवं पर्यावरण पर केन्द्रित था। वन्य प्राणी सप्ताह के तहत 5 अक्टूबर को जीवाजी विश्वविद्यालय के जूलोजी संकाय के छात्र छात्राओं को वन्य प्राणियों के रहवास एवं व्यवहार से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

Share This News :