Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,खास खबरे,
बच्चों पर पढ़ाई के लिए विषय ने थोपें: संभागीय आयुक्त रूपला

ग्वालियर। संभागीय आयुक्त एस.एन. रूपला ने छात्र/छात्राओं के माता-पिता से आव्हान किया कि वे बच्चों पर पढ़ाई के लिए विषय न à¤¥à¥‹à¤ªà¥‡à¤‚, उन्हें अपनी इच्छा के à¤…नुसार पढ़ाई के लिए विषय चुनने दें। श्री रूपला आज चेम्बर ऑफ कॉमर्स के राजामाता विजयाराजे सिंधिया सभागार में जन उत्थान न्यास द्वारा आयोजित मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी से बोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्वालियर रेंज के आई.जी. अनिल कुमार ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप मे ए.डी.एम. ग्वालियर शिवराज वर्मा मौजूद रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्रारंभ में जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष एवं पार्षद डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि कार्यक्रम में पधारे अतिथियों से छात्र-छात्रायें प्रेरणा लेगें और भविष्य का मार्ग तय करने के लिए यहां से कुछ सीख कर जायेंगे। डॉ. सिकरवार ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्तरूपला ने इस मौके पर कहा कि जन उत्थान न्यास ने बच्चों का सम्मान किया हैं, इससे इनका हौसला बढेगा और आगे बढने की प्रेरणा मिलेगी। उन्हांेने कहा कि प्रतियोगिताओं का जमाना हैं, इसलिए मेहनत के साथ पढाई करें। बच्चों से उन्होंने कहा कि अब यह समय आपके लिए टर्निंग प्वाइंट है इसलिए आप लोग जब बाहर पढे़ं तब इस बात का ध्यान रखे कि अच्छी संगत में रहें और माता-पिता के सपनों को साकार करें। श्री रूपला ने कहा कि माता-पिता बच्चों को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें, उन पर अपनी इच्छा के विशय न थोपें आप ग्वालियर का भविष्य हैं और लक्ष्य लेकर पढ़ाई पर ध्यान दें। साथ ही संगीत, खेल एवं अन्य गतिविधियों में भी रूचि लें, उन्होनें न्यास के द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि डॉ. सतीष सिंह सिकरवार जिस तरह से जनसेवा कर रहे हैं, वो उसी तरह आगे भी करते रहें, ऐसी मैं उनसे अपेक्षा व उम्मीद रखता हूं। उन्होंने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को बधाई दी और कहा कि समन्वित प्रयासों से सफलता आपको मिले यह मैं ईश्वर से कामना करता हूं। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ग्वालियर रेंज के आई.जी. अनिल कुमार ने कहा कि शिक्षा का स्तर ऊंचा हुआ हैं और निश्चित रूप से ग्वालियर अंचल के छात्र पढ़ाई में अव्वल स्थान प्राप्त करे रहे हैं वह सब बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपनी मानसिकता के अनुसार पढ़ाई करनी चाहिए। किसी भी प्रोफेशन में जायें लक्ष्य जरूर तय करें। आज देश विकास कर रहा है और हम विकसित देशांे से कम नहीं हैं, हर क्षेत्र में भारत आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अपने शारीरिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें और खेल की गतिविधियों में रूचि लें। उन्होंने कहा कि हम लोग बढ़ी कठिनाई के दौर में पढ़े हैं आप लोगों को तो कई सुविधायें मिल रहीं हैं। मेहनत और जुझारूपन से पढ़ाई करने पर सफलता जरूर प्राप्त होती है। उन्होंने सुझाव दिया कि आप कछुए की चाल की तरह आगे बढ़ते रहिए परिणाम आपको मिलते रहेंगे। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे बच्चों का मनोबल बढ़ता हैं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ए.डी.एम. शिवराज वर्मा ने कहा कि खुशी की बात है कि प्रतिभाओं का सम्मान हो रहा हैं, उन्होंने कहा कि आज मेरे बेटे रविराज सिंह ने जेईई एडवांस परीक्षा में पूरे देश में 73वीं रैंक प्राप्त की है। आप लोग भी मेहनत करें और आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि जो सोचें उस पर अमल करें यहीं सफलता का मूलमंत्र है।
इस मौके पर अतिथियों ने प्रतिभावान छात्र/छात्राओं को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह, श्रीफल एवं पेन सेट भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश्वर राव एवं आभार चन्द्रप्रकाश गुप्ता ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत संजय कटठल, अवध सिंह धाकरे, सुरेश नीखरा, महेन्द्र शुक्ला, राकेश राजौरिया, छाऊलाल साहू, विजय बहादुर त्यागी, सुरेश प्रजापति, अशोक गेड़ा, मोहन छिरोल्या, भूपेन्द्र सिंह चौहान, आदित्य सिंह सिकरवार ने किया।

Share This News :