Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
प्रेसिडेंट इलेक्शन: दूसरी पार्टियों से बातचीत के लिए बीजेपी ने बनाई कमेटी

नई दिल्ली. प्रेसिडेंट इलेक्शन के लिए बीजेपी ने एक कमेटी का गठन किया है। तीन मेंबर्स वाली ये कमेटी दूसरी पॉलिटिकल पार्टियों से बात करेगी। अमित शाह ने कमेटी में राजनाथ सिंह, वेंकैया नायडू और अरुण जेटली को शामिल किया है। बता दें कि इलेक्शन कमीशन ने प्रेसिडेंट इलेक्शन की तारीखों का एलान कर दिया है। EC ने कहा कि जरूरत पड़ने पर 17 जुलाई को वोटिंग होगी और 20 जुलाई को काउंटिंग होगी। राष्ट्रपति चुनाव के लिए सीक्रेट बैलेट वोटिंग होती है। 5 राज्यों के असेंबली इलेक्शन के बाद प्रेसिडेंट इलेक्शन के लिए एनडीए की पोजिशन मजबूत है। एनडीए को अपनी पसंद का प्रेसिडेंट बनाने के लिए महज 20 हजार वोटों की जरूरत है। इसके लिए उसे उन गैर एनडीए और गैर यूपीए दलों की जरूरत है, जिन्होंने ये तय नहीं किया है कि वे किस तरफ जाएंगे। इनका वोट पर्सेंटेज करीब 13% है। यही वोट तय करेंगे कि अगला प्रेसिडेंट किसकी पसंद का होगा। अपोजिशन पार्टियों की मीटिंग 14 जून को...

- प्रेसिडेंट इलेक्शन को लेकर अपोजिशन पार्टियों की मीटिंग 14 जून को होगी।
- सोर्सेस के मुताबिक, सोनिया गांधी ने जुलाई में होने वाले इस चुनाव के लिए सभी अपोजिशन पार्टियों को एक मंच पर लाने की कोशिश शुरू कर दी है।
- इस महीने की शुरुआत में सोनिया ने सभी पार्टियों के रिप्रेजेंटेटिव्स का ग्रुप बनाया था, जो राष्ट्रपति चुनाव के लिए चर्चा को आगे ले जाए।
- सीनियर अपोजिशन लीडर के मुताबिक, "सब-ग्रुप के रिप्रेजेंटेटिव्स 14 जून को आधिकारिक तौर पर प्रेसिडेंट और वाइस प्रेसिडेंट के चुनाव पर चर्चा करेंगे।"
ये अपोजिशन लीडर्स करेंगे इलेक्शन पर चर्चा
- इस सब-ग्रुप में गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खड़गे (कांग्रेस), शरद यादव (JDU), लालू यादव (RJD), सीताराम येचुरी (CPI-M), डेरेक ओ' ब्रायन (TMC), रामगोपाल यादव (SP), सतीश चंद्र मिश्रा (BSP), आरएस भारती (DMK), प्रफुल्ल पटेल (NCP)
1# ऐसा है राष्ट्रपति चुनाव का शेड्यूल
चुनाव आयोग का नोटिफिकेशन: 14 जून
नॉमिनेशन दाखिल करने की आखिरी तारीख: 28 जून
नॉमिनेशन की स्क्रूटनी:29 जून
नॉमिनेशन वापस लेने की आखिरी तारीख: 1 जुलाई
वोटिंग (जरूरत पड़ने पर): 17 जुलाई, सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे
काउंटिंग :20 जुलाई, सुबह 11 बजे से
# 4896 वोटर राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा ले सकेंगे। इनमें 4120 MLAs और 776 MPs शामिल हैं।
# 20 AAP के विधायकों के खिलाफ हाउस ऑफ प्रॉफिट के मामले में केस चल रहा है, लेकिन इलेक्शन कमीशन का कहना है कि आज की बात करें तो ये लोग वोट डाल सकेंगे।
# 12 नॉमिनेटेड राज्यसभा मेंबर्स भी वोट नहीं डाल सकेंगे। इसके अलावा लोकसभा में दो एंग्लो-इंडियन कम्युनिटी के नॉमिनेटेड मेंबर्स भी वोट नहीं डाल सकेंगे।
# 10खाली सीटें हैं राज्यसभा की, जिनके लिए चुनाव की घोषणा राष्ट्रपति चुनाव के बाद ही की जाएगी।
2# कितने वोट जरूरी
- किसी भी दल को अपनी पसंद का प्रेसिडेंट बनाने के लिए 50% यानी 5,49, 442 वोटों की जरूरत है।
टोटल MLAs टोटल MPs MLAs की वोट वैल्यू MPs की वोट वैल्यू टोटल वोट वैल्यू
4114 776 5,49.474 5,48,408 10,98,882
पिछली बार के नतीजे
कैंडिडेट कुल वोट कौन जीता, कितने वोट मिले
2 10,29,750 प्रणब मुखर्जी (7,13,763)
3# NDA के पास कितने वोट?
- लोकसभा, राज्यसभा, स्टेट असेंबली को मिलाकर टोटल 5,2,371 वोट होते हैं। एनडीए का टोटल वोट पर्सेंटेज 48.10 फीसदी है।
4# UPA के पास कितने वोट?
- साझा कैंडिडेट उतारने की स्थिति में सभी अपोजिशन पार्टियां एक हो जाती हैं तो टोटल वोट 5,68,148 होंगे यानी करीब 51.90%। ये पसंद का प्रेसिडेंट बनाने के लिए काफी हैं।
5# ये वोट तय करेंगे, किसकी पसंद का होगा अगला प्रेसिडेंट
- NDA की नजर AIADMK (5.36%), BJD (2.98%), TRS (1.99%), YSRCP (1.53) जैसी पार्टियों पर रहेगी। इन पार्टियों का सपोर्ट किसे जाएगा, अभी तय नहीं है। इनका टोटल वोट 13% के आसपास है। ऐसे में अगर कोई एक बड़ी पार्टी या दो पार्टियों का सपोर्ट मिल जाता है तो NDA अपनी पसंद का प्रेसिडेंट बना लेगी।
6# कैंडिडेट्स
NDA: अभी तक कैंडिडेट का एलान नहीं किया गया है। मोहन भागवत का नाम इस रेस में था, लेकिन अमित शाह और खुद भागवत ने इससे इनकार कर दिया। लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी पर बाबरी केस चल रहा है। लेकिन इसके बावजूद वे इलेक्शन में हिस्सा ले सकते हैं।
UPA: नाम अभी तय नहीं किया गया है। अपोजिशन लगातार इस बात पर जोर दे रहा है कि प्रेसिडेंट इलेक्शन के लिए साझा कैंडिडेट उतारा जाए। कहा जा रहा है कि बंगाल के पूर्व गवर्नर गोपालकृष्ण गांधी यूपीए के कैंडिडेट हो सकते हैं।
7#इलेक्टोरल कॉलेज से होता है राष्ट्रपति का चुनाव
- भारत के राष्ट्रपति को संसद के दोनों सदनों और राज्यों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य मिलकर चुनते हैं। सभी सांसदों और विधायकों के पास निश्चित संख्या में वोट हैं। हालांकि, हर निर्वाचित विधायक और सांसद के वोटों का मूल्य अलग-अलग होता है।
8# अस्थिर वोट और छोटे दल
- आम आदमी पार्टी, बीजू जनता दल, भारतीय राष्ट्रीय लोकदल, वाईएसआर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और एआईएडीएमके ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। इनका वोट प्रतिशत भी करीब 13 फीसदी है। यानी करीब 1.70 लाख वोट।

Share This News :