Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
कश्मीर का बदला लखनऊ में ले सकते हैं आतंकी: मोदी के प्रोग्राम से पहले IB का अलर्ट

लखनऊ.अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) पर पीएम नरेंद्र मोदी लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में योग करेंगे। इससे ठीक पहले केंद्रीय खुफिया एजेंसी (आईबी) ने यूपी में आतंकी हमलों का अलर्ट जारी किया है। सूत्रों के मुताबिक अलर्ट में कहा गया है कि कश्मीर में सुरक्षा बलों की सख्त कार्रवाई के बाद आतंकियों का समूह बौखलाया हुआ है। इस अलर्ट के बाद लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (एलआईयू) और एंटी टेरिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) सतर्क हो गई है।


मोदी का कार्यक्रम हो सकता है टारगेट
- खुफिया एजेंसी के अलर्ट के मुताबिक, आतंकियों के निशाने पर उत्तर प्रदेश के बड़े शहर हैं। वहीं योग दिवस पर लखनऊ में पीएम मोदी के कार्यक्रम को भी आतंकी टारगेट कर सकते हैं। अलर्ट के बाद पीएम के इस कार्यक्रम को लेकर राज्य की सुरक्षा एजेंसियां अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं।
- सूत्रों के मुताबिक, आतंकी का एक दस्ता यूपी में अपने लोकल कनेक्शन के बदौलत हमले का प्लान कर रहा है। इसमें वे स्लिपर सेल को भी एक्ट‍िवेट करने में लगे हैं।
- अलर्ट में कहा गया है कि आतंकियों के इस दस्ते में आत्मघाती महिलाएं व पुरुष दोनों शामिल हैं। इनका मोटिव कश्मीर में सुरक्षा बलों की सख्त कार्रवाई का बदला लेना है।
- बता दें, कुछ दिनों पहले ही पठानकोट में संदिग्धों के घुसने की खबर सामने आई थी।

कड़ी सुरक्षा के घेरे में मोदी करेंगे योग
- बता दें, पीएम मोदी के कार्यक्रम से पहले मिले अलर्ट के बाद यूपी में आइबी, एटीएस और एसटीएफ की टीमें सतर्क हो गई हैं। लखनऊ में मोदी के योग कार्यक्रम में 55 से 60 हजार लोगों के जुटने का लक्ष्य रखा गया है।
- योग में शामिल होने वाले हर व्यक्ति का रिकॉर्ड तैयार हो रहा है। आधार कार्ड या मान्य पहचान पत्र के आधार पर ही प्रवेश पत्र बनना है।
- डीजीपी ने अंबेडकर मैदान से लेकर राजधानी में तैनात होने वाली फोर्स के आकलन के लिए एडीजी जोन को निर्देश दिया है। चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात होंगे।
- योग स्थल पर बनाए गए हर जोन की जिम्मेदारी आइपीएस स्तर के अफसर को सौंपी गई है। सुरक्षा महकमा इसकी रूपरेखा तैयार कर रहा है। संभव है कि एक-दो दिन में एसपीजी की टीम आकर अपने मानक के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार करे।

इन स्टेट को भी मिला अलर्ट
- यूपी के साथ ही केंद्रीय खुफिया एंजेसी ने हरियाणा, दिल्ली, गुजरात में भी आतंकी हमलों का अलर्ट जारी किया है।
- अलर्ट में ये हिदायत दी गई है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्त तेज की जाए और सघन तलाशी का अभियान चलाया जाए। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जाए।
- केंद्रीय खुफिया एजेंसी के अलर्ट के बाद इन स्टेट्स का पुलिस बल खासी सतर्कता बरत रहा है।

Share This News :