Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सिंधिया की गिरफ्तारी से फिर किसान आंदोलन में तड़का

सिंधिया की गिरफ्तारी ने शांत होते किसान आंदोलन को पुनः आग लगा दी है। पूरे प्रदेश में किसान आंदोलन के नाम पर कांग्रेसी एकजुट हो गये है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला तक जलाने से बाज नहीं आ रहे है।
जबकि शिवराज सिंह इस किसान आंदोलन से बेहद दुखी है। पिछले 12 वर्षों से किसानों के लिए काम कर रहे शिवराज सिंह की साख पर इस किसान आंदोलन के एक ही दिन में अधिकारियों की लापरवाही ने बटटे पर लगा दिया है। जबकि शिवराज सिंह चौहान प्रदेश आज भी किसानों के लिए सोचते है और करते भी हैं। अब सिंधिया की गिरफ्तारी से किसान आंदोलन में पुनः जान आ गई है। जबकि सूत्रों का कहना है कि सिंधिया यदि मंदसौर चले भी जाते तो कुछ बिगड़ने वाला नहीं था। अधिकारियों की बेबकूफी ने फिर इस आंदोलन को प्रदेश भर में फैलाने की हरकत कर दी है।

Share This News :