Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
मोदी ने किसी गुट के साथ न रहने की कांग्रेस की फिलॉसफी तोड़ी: US सीनेटर

वॉशिंगटन. यूएस के टॉप सीनेटर ने कहा है कि नरेंद्र मोदी की अगुआई में भारत ने नॉन-अलाइन्ड (किसी गुट के साथ न रहना) की फिलॉसफी तोड़ी है। ये पॉलिसी कांग्रेस पार्टी रही है। बता दें कि 1950 के दशक में जवाहरलाल नेहरू ने दुनिया के कई नेताओं के साथ मिलकर नॉन-अलाइनमेंट मूवमेंट चलाया था। बहुत सालों तक भारत ने तब ताकतवर रही दो शक्तियों अमेरिका-रूस से दूरी बनाए रखी। मोदी ने कांग्रेस की पॉलिसी से किनारा किया...


- वर्जीनिया से सीनेटर टिम केन ने कहा, "मोदी ने कांग्रेस की नॉन-अलाइन्ड पॉलिसी से थोड़ा किनारा किया है। अब वे अमेरिका समेत कई देशों के साथ मिलिट्री एक्सरसाइज करने पर जोर दे रहे हैं।"
- भारत का पक्ष लेते हुए केन ने कहा, "उनकी टेक्नोलॉजी भी काफी मजबूत है। हम साइबर कोऑपरेशन के लिए भारत के मजबूत सहयोग के बारे में बात कर रहे हैं।"
- "एक और क्षेत्र है जिसमें हम और भारत समस्या का सामना कर रहे हैं। मेरा मानना है कि भारत के साथ हमें साइबर डिफेंस के हर क्षेत्र में कोऑपरेट करना होगा। ये भी सच है कि यूटिलिटी या फाइनेंशियल सेक्टर पर खतरा है। इस पर आर एंड डी (रिसर्च एंड डेवलपमेंट) कर समस्याओं को दूर किया जा सकता है।"

क्या बोलीं एक अन्य एक्सपर्ट?
- फाउंडेशन फॉर डिफेंस ऑफ डेमोक्रेसीज की सीनियर एडवाइजर सामंथा रेविच के मुताबिक, "टेक्नोलॉजी के मामले में भारत अब काफी ऊंचाई पर है।"
- रेविच ने ये भी कहा, "चीन, यूएस कंपनियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर इंटेलेक्चुअल राइट्स की चोरी का कैम्पेन चलाता रहा है। चीन इसे नॉन-मिलिट्री जंग करार देता है। इससे अमेरिका को कई बिलियन डॉलर्स और करीब 20 लाख जॉब्स का नुकसान हुआ है।"
- हाल ही में चीन ने साउथ कोरियाई प्राइवेट कंपनी थाड (एंटी-मिसाइल सिस्टम) डिप्लॉयमेंट के मुद्दे पर सजा दी थी। हालांकि इसमें पैसों का खास नुकसान नहीं हुआ था लेकिन सिओल ने इस पर चिंता जताई थी।
- रेविच के मुताबिक, "साउथ कोरिया ने पिछले साल 120 बिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट किया था। ये देश के एक तिहाई एक्सपोर्ट के बराबर है। चीन के फैसले के चलते ही साउथ कोरिया के प्रेसिडेंट ने थाड डिप्लॉयमेंट को सस्पेंड कर दिया।"
- "अमेरिका और उसके सहयोगी चीन से एक खतरा महसूस करते हैं। उनका मानना है कि चीन साइबर के जरिए इकोनॉमिक अटैक को अंजाम दे सकता है।"

Share This News :