Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
रूस ने नहीं दिया भारत-पाक मामले में दखल का ऑफर, हमारा रुख साफ- MEA

नई दिल्ली/इस्लामाबाद. इंडियन फॉरेन मिनिस्ट्री ने साफ कर दिया है कि रूस की तरफ से भारत और पाकिस्तान के मामलों को सुलझाने के लिए उसे कोई ऑफर नहीं मिला है। मिनिस्ट्री का रिएक्शन पाकिस्तान मीडिया की उन रिपोर्ट्स पर आया है जिनमें कहा गया था रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन ने पिछले दिनों नवाज शरीफ से बातचीत में भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की इच्छा जताई थी। क्या कहा फॉरेन मिनिस्ट्री ने...


- दरअसल, ये मामला गुरुवार दोपहर शुरू हुआ। पाकिस्तान की फॉरेन मिनिस्ट्री के स्पोक्सपर्सन नफीस जकारिया से मीडिया ने पूछा कि क्या ये बात सही है कि पिछले दिनों शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन की मीटिंग के दौरान पुतिन ने नवाज शरीफ को ये ऑफर दिया था कि रूस भारत और पाकिस्तान के बीच मामलों को सुलझाने के लिए मीडिएटर का रोल प्ले करना चाहता है?
- इस पर जकारिया ने कहा- हम यूएनएससी के परमानेंट मेंबर रूस के इस सुझाव और पहल का स्वागत करते हैं। क्योंकि, दोनों देशों के बीच कई मामलों पर विवाद हैं और इनको सुलझाए बिना आगे बढ़ना मुश्किल है।
रूस को पता है भारत का स्टैंड
- इंडियन फॉरेन मिनिस्ट्री के स्पोक्सपर्सन गोपाल बागले से जब रूस के ऑफर और पाकिस्तान के रिएक्शन पर सवाल पूछा गया तो बागले रूस की तरफ से किसी मध्यस्थता के ऑफर की खबरों को फौरन नकार दिया।
- बागले ने कहा- रूस बहुत बेहतर तरीके से जानता है कि इन मामलों पर भारत का क्या स्टैंड है? भारत और पाकिस्तान के बीच जो भी मसले हैं, उन्हें दोनों देशों को ही मिलकर सुलझाना चाहिए।
- बागले ने आगे कहा- रूस की तरफ से ऐसा कोई भी ऑफर हमारे पास अब तक नहीं आया है। वैसे भी रूस जानता है कि इस मसले पर हमारी राय क्या है।
रूस ने भी पाकिस्तान की बात को नकारा
- नई दिल्ली में रूस की एम्बेसी के एक सीनियर डिप्लोमैट ने भी इन खबरों से इनकार कर दिया था कि उनके देश ने भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता का कोई ऑफर नवाज शरीफ को दिया था।
- इस डिप्लोमैट ने कहा- हमारे पास इस तरह के ऑफर की कोई जानकारी नहीं है। हम साफ कर देना चाहते हैं कि रूस ऐसी कोई कोशिश नहीं कर रहा है और हमारा मानना है कि मानना है कि दोनों देशों को अपने मामले आपसी बातचीत से सुलझाने चाहिए। हो सकता है ये पाकिस्तान चाहता हो।

Share This News :