Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
मोदी ने की कोच्चि मेट्रो की शुरुआत, इस सर्विस में पहली बार ये 5 खासियत

कोच्चि.नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोच्चि में केरल की पहली मेट्रो ट्रेन का इनॉगरेशन किया। उन्होंने पलारिवट्टम स्टेशन से पथादिपल्लम के बीच मेट्रो का सफर भी किया। पब्लिक के लिए यह सर्विस अगस्त तक शुरू की जाएगी। इनॉगरल सेरेमनी में ई. श्रीधरन भी मौजूद रहे। पहले उनका नाम लिस्ट में नहीं था, जिस पर अपोजिशन ने विरोध जताया था। कोच्चि मेट्रो के एमडी ने कहा था कि फाइनल लिस्ट पीएमओ ने तैयार की थी। ये 5 खासयत हैं कोच्चि मेट्रो में...

1. वाटर मेट्रो
- कोच्चि देश का पहला शहर होगा, जहां वाटर मेट्रो होगी। इसके तहत शहर के 10 आईलैंड्स को बोट ट्रांसपोर्ट के जरिए जोड़ा जाएगा। पैसेंजर्स को मेट्रो स्टेशन तक पहुंचाने के लिए यह इंतजाम किया जा रहा है। वाटर मेट्रो पर करीब 819 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इसका सर्विस 2018 तक शुरू होने की उम्मीद है।
2. ट्रांसजेंडर
- यह देश की पहली सरकारी एजेंसी है, जिसने मेट्रो के स्टाफ में ट्रांसजेंडर्स को भी जगह दी है। पहले फेज के स्टाफ में 23 ट्रांसजेंडर हैं।
3. सोलर एनर्जी
- यह देश की पहली मेट्रो है, जिसमें बड़े पैमाने पर सोलर एनर्जी का इस्तेमाल किया जा रहा है।
- प्रोजेक्ट पूरा होने पर इसके सभी 22 स्टेशनों पर रूफ टॉप सोलर पैनल लगाए जाएंगे।
- कोच्चि मेट्रो का प्लान है कि उसकी जरूरत की 25% बिजली सोलर एनर्जी से हासिल की जा सके।
4. पहली बार कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल
- यह देश की पहली मेट्रो सर्विस है, जिसमें कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है। फ्रिक्वेंसी बढ़ाने और एरर को कम करने के मकसद से ऐसा किया जा रहा है।
5. 80% महिला कर्मचारी होंगी
- प्रोजेक्ट पूरा होने पर यह देश की पहली मेट्रो सर्विस होगी, जिसमें 80% महिला कर्मचारी होंगी।
रिकॉर्ड टाइम में शुरू हुई सर्विस
- कोच्चि मेट्रो सर्विस को शुरू होने में सिर्फ 45 महीने लगे। देश की दूसरी मेट्रो सर्विस की तुलना में यह सबसे कम समय में शुरू हुई है।
- मुंबई मेट्रो को पहले 11 किलोमीटर की सर्विस शुरू करने में 75 महीने लगे थे।
- चेन्नई मेट्रो के पहले फेज में 72 महीने, जयपुर मेट्रो के पहले फेज में 56 महीने, जबकि दिल्ली और बेंगलुरु मेट्रो के पहले फेज में 50-50 महीने लगे थे।
पहले फेज में 13 KM का रूट
- कोच्चि मेट्रो प्रोजेक्ट का काम 2012 में शुरू हुआ था। कंस्ट्रक्शन 2013 में शुरू किया गया।
- चांडी सरकार ने इसका जिम्मा दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) को सौंपा था।
- डीएमआरसी के प्रिंसिपल एडवाइजर ई. श्रीधरन ने इस प्रोजेक्ट का इंस्पेक्शन किया था।
- पहले फेज में यह ट्रेन पलारिवट्टोम और अलुवा के बीच 13 किलोमीटर के रूट पर ही चलेगी। बाकी सेक्शन्स पर अभी काम हो रहा है।
मिनिमम फेयर 15 रुपए होगा
- कोच्चि मेट्रो के हर कोच में मोबाइल चार्जिंग के लिए यूएसवी पोर्ट होगा।
- इसमें मिनिमम फेयर 15 रुपए होगा। अलुवा से पलारिवोट्टम के बीच 13 किलोमीटर के लिए 30 रुपए लिए जाएंगे।
ये भी हैं खासियत?
- यह देश की पहली मेट्रो है जो टियर-2 सिटी के लिए शुरू की गई है।
- कोच्चि मेट्रो की वेबसाइट के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट पर 5180 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।
- यह कुल 26 किलोमीटर के रूट पर चलेगी। इस दूरी के बीच 22 स्टेशन होंगे।
- पहले फेज में इसे 11 स्टेशनों के बीच चलाया जाएगा। ये स्टेशन अलुवा, पुलिनचोडू, कम्पनीपेडी, अम्बातुकावु, मुट्टम, कलामसेरी, कोचिन यूनिवर्सिटी, पथादिपल्लम, इदापल्ली, चंगमपुझा पार्क और पलारिवट्टम होंगे।
विवाद के बाद केरल सरकार ने पीएमओ को लिखा था लेटर
- मोदी के साथ मंच पर बैठने वालों की लिस्ट में ई. श्रीधरन का नाम शामिल नहीं किए जाने के बाद केरल सरकार ने पीएमओ को लेटर लिखा था। इसके बाद श्रीधरन का नाम स्पेशल लिस्ट में शामिल कर लिया गया।

Share This News :