Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,खास खबरे,
वुमन मैराथनः वीरांगना की याद में दौड़ी गर्ल्स

ग्वालियर। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना लक्ष्मीबाई के 159वें बलिदान दिवस पर बलिदान मेले का शुरुआत शनिवार को वुमन मैराथन से हुई। शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए शहर की गर्ल्स ने दौड़ लगाई। बलिदान मेले में मुख्य कार्यक्रम 18 जून की शाम को होगा, जिसमें शौर्य चक्र विजेता एयरफोर्स की वुमन पायलट को वीरांगना सम्मान दिया जाएगा। इसी दिन लक्ष्मीबाई के जीवन का महानाट्य और वीर रस के कवियों का कवि सम्मेलन होगा। 
शनिवार की सुबह वुमन मैराथन से लक्ष्मीबाई बलिदान मेला की शुरुआत हो गई। सुबह उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया के साथ जीवाजी यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला और पूर्व मेयर समीक्षा गुप्ता ने गर्ल्स को झंडी दिखाकर दौड़ के लिए रवाना किया। यह मैराथन दौड़ मेला मैदान के मृगनयती गार्डन से शुरू हुई और लक्ष्मीबाई की समाधि पर जाकर समाप्त हुई। शहीदों के नाम इस मैराथन दौड़ में हजारों गर्ल्स शामिल हुई। इस मैराथन दौड़ में केआरजी कॉलेज की अंजली ने पहला, मनोरमा ने दूसरा तथा एलएनआईपीई की भारती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौड़ में विजेता धावकों 25 हजार रुपए का प्रथम पुरस्कार, 15 हजार का द्वितीय और 11 हजार रुपए का तृतीय पुरस्कार दिया जाएगा।

Share This News :