Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
कश्मीर अब जंग का मैदान बन रहा, सिर्फ मोदी-महबूबा जिम्मेदार: कांग्रेस

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर में शांति बहाली की कोशिशों पर हाल ही में दिए गए सीएम महबूबा मुफ्ती के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस नेता शकील अहमद ने आरोप लगाया कि कश्मीर जंग का मैदान बनता जा रहा है और इसके लिए सिर्फ मोदी और महबूबा जिम्मेदार हैं। बीजेपी-पीडीपी की गठबंधन सरकार में बिगड़े हालात...

- कांग्रेस लीडर शकील अहमद ने न्यूज एजेंसी से कहा, "कश्मीर के हालात के लिए दो लोग जिम्मेदार हैं- महबूबा मुफ्ती और प्राइम मिनिस्टर मोदी। जब से बीजेपी-पीडीपी के गठबंधन की सरकार बनने के बाद से कश्मीर वॉर जोन बनता जा रहा है।"
'बंदूक और सेना शांति नहीं ला सकती'
- इससे पहले शनिवार को महबूबा ने विधानसभा में विधायकों को एड्रेस करते हुए अपने पिता मरहूम मुफ्ती मोहम्मद सईद के बयान को दोहराया था।
- उन्होंने कहा, "हमारे सैनिक (जम्मू-कश्मीर में) शहीद हो रहे हैं। मुश्किल में फंसे कश्मीर में शांति न बंदूक ला सकती है और न सेना।"
- कांग्रेस नेता मीम अफजल ने इस बयान का समर्थन करते हुए कहा था कि सरकार को फौरन इसका कोई रास्ता निकलना चाहिए, ताकि घाटी में शांति बहाल की जा सके।
अनंतनाग हमले के बाद आया था महबूबा का बयान
- महबूबा का बयान शुक्रवार को अनंतनाग जिले में हुए आतंकी हमले के बाद आया था। इस हमले में छह पुलिसवाले शहीद हो गए थे।
- जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, आतंकियों ने भागने से पहले इन जवानों के चेहरे भी बिगाड़ दिए थे।
- शहीदों में सब इंस्पेक्टर फिरोज, उनके ड्राइवर और पुलिस के चार जवान शामिल थे।
- घटना अनंतनाग में थाजीवाड़ा अचबल इलाके में उस वक्त हुई, जब पुलिसवाले रुटीन राउंड के लिए जीप में जा रहे थे।
- हमले में गोली लगने से कुछ पुलिसवाले गंभीर रूप से जख्मी हुए थे, जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।
- खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान में मौजूद लश्कर-ए-तैयबा आतंकी गुट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

Share This News :