Homeअपना शहर ,
मोतीझील से किये जा रहे जलप्रदाय की गुणवत्ता बनाये रखने के दिए निर्देष

विगत कई दिनों से ग्वालियर शहर के विधानसभा क्षेत्र पूर्व व ग्वालियर में मोतझील फिल्टर प्लांट से किए जा रहे जल प्रदाय में पीले रंग का पानी आने की शिकायतें लगातार विभिन्न स्तरों से प्राप्त होने के उपरांत अधीक्षण यंत्री जलप्रदाय को आयुक्त महोदय द्वारा उक्त समस्या के समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
महापौर महोदय एवं आयुक्त महोदय द्वारा दिए गए निर्देश के तारतम्य में अधीक्षण यंत्री द्वारा तिघरा बांध से प्राप्त हो रहे काई युक्त जल के कारण पानी घुल रहे तत्वों का प्रयोगशाला में परीक्षण कराने के उपरांत अशुद्व पानी में आॅक्सीजन की मात्रा कम तथा काई की मात्रा अत्याधिक पाए जाने के फलस्वरुप शुद्व पानी का कलर पीला होना पाया गया। इसके निराकरण हेतु पानी में आॅक्सीजन की मात्रा बढाने हेतु ऐरेसन तथा काई को नियंत्रित करने हेतु प्री क्लोरिनेशन की मात्रा डोज अनुसार 4 पी.पी.एम तथा पोस्ट क्लोरिनेशन 2 पी.पी.एम विगत दो दिनों से किया जा रहा है। जिसके परिणामस्वरुप पानी के पीलेपन में कमी आई है। आगामी दो दिनों के अंदर इस समस्या पर नियंत्रण पाया जा सकेगा साथ ही पूर्व एवं ग्वालियर विधानसभा के अंर्तगत स्थापित पानी की टंकियों की सफाई एवं धुलाई किए जाने के निर्देश भी सहायक यंत्रियों को प्रसारित किए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि क्लोरीन गैस की सप्लाई तिघरा प्लांट पर मीटरों के माध्यम से एवं मोतीझील प्लांट पर उपयंत्रियों के पर्यवेक्षण में क्लोरीन परीक्षक द्वारा प्रति घंटे पानी में उपलब्ध क्लोरीन की मात्रा की मांग के अनुसार पानी में क्लोरीन का डोज दिया जा रहा है। मोतीझील प्लांट पर क्लोनीरेटर के कंट्रोल बाल्व अनियंत्रित होने के कारण यह व्यवस्था अस्थाई रुप से बनाई गई है। कंट्रोल बाल्व को सुधारने की कार्यवाही भी प्रचलित है जो लगभग 2 दिन में पूर्ण हो जाएगी। इसके साथ ही ग्वालियर शहर के प्रत्येक वार्ड से जलप्रदाय के समय पानी का सेम्पल लेकर परीक्षण कराने के निर्देश संबंधित सहायक यंत्रियों को दिए गए हैं एवं महापौर महोदय के निर्देशानुसार पानी के परीक्षण हेतु जल सेम्पल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं डीआरडीओ को भी भेजे गए हैं। विभागीय प्रयोगशाला में किए गए पेयजल के परीक्षण के अनुसार पानी में टर्बिडिटी की मात्रा निर्धारित मात्रा 2.5 एनटीयू की तुलना में 0.6 से 0.7 एनटीयू है एवं रेजीडयूअल क्लोरीन की मात्रा रक्कास टैंक पर 2.5 पीपीएम है। अतः मोतीझील से किया जा रहा जलप्रदाय पेयजल के निर्धारित मापदंड के अनुरुप है। वहीं जलप्रदाय से संबंधित अमले को लगातार पानी की गुणवत्ता की माॅनीटरिंग एवं पानी की गुणवत्ता के संबंध में शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share This News :