Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
राष्ट्रपति चुनाव: विपक्ष ने कहा- कोविंद का नाम तय करना, बीजेपी का एकतरफा फैसला

बीजेपी की तरफ से बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाने पर कांग्रेस ने अलग रुख अख्तियार किया है. कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, बीजेपी का यह फैसला एकतरफा है.

कांग्रेस के साथ ही तृणमूल कांग्रेस, सीपीएम ने भी अलग राह पकड़ी है. दोनों पार्टियों का आरोप है कि उनके साथ कोविंद के नाम पर चर्चा तक नहीं की गई.

आजाद ने कहा, रामनाथ कोविंद का नाम फाइनल करने से पहले कांग्रेस को कोई सूचना नहीं दी गई थी. हालांकि कोविंद के नाम की घोषणा करते हुए अमित शाह ने कहा कांग्रेस आलाकमान को कोविंद के नाम की जानकारी दी गई थी. .

आजाद ने और क्या कहा?

गुलाम नबी आजाद ने कहा, बीजेपी ने राम नाथ कोविंद के नाम पर कोई चर्चा नहीं की. उनका फैसला एकतरफा था. कोविंद को समर्थन देने न देने के सवाल पर उन्होंने कहा, पार्टी विपक्ष की दूसरी पार्टियों से बात करके अपना स्टैंड क्लियर करेगी. बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर कांग्रेस 22 जून को विपक्ष के साथ बैठक कर सकती है.

इससे पहले सोमवार दोपहर रामनाथ कोविंद के नाम की घोषणा करते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि नाम फाइल करने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह से बात हुई थी. उन्होंने दावा किया कि खुद प्रधानमंत्री ने कोविंद के नाम पर सोनिया गांधी से बात की थी.

Share This News :