Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
इसरो की अंतरिक्ष में एक और छलांग, कार्टोसैट-2 समेत लॉन्च किए 31 सेटेलाइट

इसरो ने शुक्रवार को एक बार फिर अंतरिक्ष में लंबी छलांग लगाते हुए कार्टोसेट-2 सीरीज के सेटेलाइट समेत 31 सेटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिए हैं। आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पोलर सेटेलाइट लांच ह्वीकल (पीएसएलवी-सी38) इन सेटेलाइट को लेकर उड़ान भरी।

यह पीएसएलवी रॉकेट की 40वीं उड़ान है। इसरो के मुताबिक, धरती के ऑब्जरवेशन के लिए लॉन्च किए गए 712 किलोग्राम के कार्टोसेट-2 सीरीज के सेटेलाइट के साथ करीब 243 किलोग्राम के 30 अन्य सेटेलाइट को पोलर सन सिंक्रोनस ऑर्बिट (एसएसओ) में पहुंचाए गए हैं।

इनमें 14 देशों ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, चिली, चेक गणराज्य, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, लातविया, लिथुआनिया, स्लोवाकिया, ब्रिटेन और अमेरिका के 29 नैनो सेटेलाइट शामिल हैं। इसरो की व्यावसायिक शाखा एंट्रिक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (एंट्रिक्स) और विदेशी ग्राहकों के बीच कमर्शियल डील के तहत 29 अंतरराष्ट्रीय नैनो सेटेलाइट को लॉन्च किया जा रहा है।

Share This News :