Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मप्र में अब 15 जुलाई तक होगी प्याज खरीदी

भोपाल । प्याज की बंपर आवक को देखते हुए शिवराज सरकार ने प्रदेश के किसानों को राहत देते हुए समर्थन मूल्य पर प्याज खरीदी की अंतिम सीमा बढ़ा दी है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में अब प्याज की समर्थन मूल्य पर खरीदी 15 जुलाई तक की जाएगी।

गौरतलब है कि इससे पहले प्याज खरीदी की अंतिम समय सीमा 30 जून थी। प्रदेश की कई मंडियों में इन दिनों बड़ी तादाद में प्याज पहुंच रहा है। कई जगह खरीदी नहीं हो पाने के कारण प्याज खुले में पड़ा हुआ है।

ऐसे में मानसून के नजदीक आने के कारण बारिश में प्याज खराब होने की भी संभावना है। इन्हीं आशंकाओं के चलते सरकार ने समर्थन मूल्य पर प्याज खरीदी के तारीख बढ़ा दी है।

Share This News :