Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
मोदी के स्वागत की तैयारी में जुटे भारतीय, पूरे US से वॉशिंगटन पहुंच रहे लोग

नई दिल्ली.नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान यहां रहने वाले भारतीय वॉशिंगटन में उनका जोरदार स्वागत करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मोदी 26 जून को डोनाल्ड ट्रम्प से व्हाइट हाउस में मुलाकात करेंगे। जहां भी मुमकिन होगा स्वागत करेंगे...

- मोदी ने हाल के सालों में न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और सिलिकॉन वैली में बड़ी रैली की थी।
- वॉशिंगटन में इंडियन कम्युनिटी भले ही उतनी बड़ी न हो, लेकिन मोदी के स्वागत को लेकर यहां इमिग्रेंट्स में जोश वैसा ही है।
- इंडियन कम्युनिटी का प्लान है कि तीन दिन की यात्रा के दौरान जहां भी मुमकिन हो, मोदी का स्वागत किया जाए।
भारतीय-अमेरिकियों में जबरदस्त जोश
- ओवरसीज ऑफ बीजेपी यूएसए ग्रुप के टॉप लीडर अदापा प्रसाद ने कहा, "भारतीय-अमेरिकियों में जबरदस्त जोश है।"
- बता दें कि यह ग्रुप मोदी के स्वागत के कार्यक्रमाें की तैयारियों में जुटा है।
- न्यूयॉर्क और सिलिकॉन वैली के अलावा मोदी रविवार को वॉशिंगटन डीसी के वर्जीनिया में एक छोटे-से कम्युनिटी प्रोग्राम में भी शामिल होंगे।
पास वालों को एंट्री, फिर भी पहुंच रहे लोग
- प्रसाद ने बताया कि मोदी के स्वागत के लिए रखे गए प्रोग्राम में एंट्री सिर्फ इनविटेशन और पास वालों को ही दी जाएगी।
- उन्होंने कहा कि इसके बावजूद देशभर से बड़ी तादाद में घंटों की हवाई यात्रा करके लोग वॉशिंगटन पहुंच रहे हैं।
मोदी-ट्रम्प मुलाकात में इन 6 मुद्दों पर हो सकती है बात
1. एशिया-पैसिफिक रीजन और दुनिया में स्टेबिलिटी और सिक्युरिटी को मजबूत करना।
2. आतंकवाद।
3. इकोनॉमिक ग्रोथ बढ़ाना।
4. भारतीय फौज का तेजी से मॉडर्नाइजेशन करना।
5. सिविल न्यूक्लियर डील।
6. एच1बी वीजा।
फेसबुक पर मोदी ने क्या लिखा?
- मोदी ने लिखा, "मैं प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प के न्योते पर 24 से 26 जून तक वॉशिंगटन की यात्रा पर जा रहा हूं। हमारे बीच इसे लेकर टेलिफोन पर पहले बात हुई है। बातचीत में अपने लोगों के आपसी लाभ के लिए पॉजिटिव रिलेशन्स को आगे ले जाने के साझा इरादे पर बात हुई।"
- "मैं भारत-अमेरिका के बीच साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए होने वाली चर्चा को लेकर आशावादी हूं।"
- "अमेरिका के साथ भारत की साझेदारी कई स्तरों पर है, जिसका ना सिर्फ दोनों देशों की सरकारें बल्कि दोनों जगहों के लोग भी समर्थन करते हैं।"
3 साल पहले मेडिसन स्क्वेयर में दी थी स्पीच
- मोदी ने सितंबर 2014 के अपने पहले अमेरिका दौरे में न्यूयॉर्क के मेडिसन स्क्वेयर गार्डन में पॉलिटिकल रॉक स्टार जैसा इवेंट किया था। इसमें 18 हजार लोग शामिल हुए थे।
- सितंबर 2015 के दौरे में उन्होंने फेसबुक हेडक्वार्टर में मार्क जुकरबर्ग के साथ टाउनहॉल किया था। यहां वे अपनी मां का जिक्र होने पर इमोशनल हो गए थे। हालांकि, 2016 के दौरे पर ऐसा कोई बड़ा पब्लिक इवेंट नहीं हुआ था। लेकिन मोदी ने यूएस कांग्रेस को एड्रेस किया था जो अपने आप में ऐतिहासिक मौका था।

Share This News :