Homeवायरल न्यूज़,
दिन में पढ़ाती थी और रात में करती थी ये काम, इसलिए स्कूल ने निकाल दिया

एम्प्लॉयर चाहते हैं कि कर्मचारी उनके संस्थान के साथ किसी और संस्थान में नौकरी न करें, खासतौर पर एक ही इंडस्ट्री में। लेकिन यदि कर्मचारी बिल्कुल अलग तरह की साइड जॉब करते हैं, तो आमतौर पर एम्प्लॉयर को आपत्ति नहीं होती। पर यहां मामला उल्टा है। अमेरिका में एक प्री-स्कूल टीचर को नौकरी से इसलिए निकाल दिया गया, क्योंकि रात में वह एक 'बिल्कुल अलग तरह' की जॉब कर रही थी। यह है मामला...


-21 साल की नीना स्काये एक क्रिश्चियन नर्सरी स्कूल में टीचर थी। वह दिन में पढ़ाती थी और रात में पोर्न फिल्मों में काम करती थी।
-उसके स्कूल को इस बारे में पता चला, तो उसे रात वाला काम बंद करने के लिए कहा गया। लेकिन नीना ने उनकी बात नहीं मानी। इस पर उसे नौकरी से निकाल दिया गया।
-नीना का कहना है कि टीचिंग और सेक्स, दोनों उसके पैशन हैं। वह तो चाहती थी कि दोनों काम साथ-साथ चलते रहें, पर ऐसा न हो सका।
-नीना खुद को अच्छी टीचर बताती है। उसका कहना है कि उसकी साइड जॉब क्रिश्चियन स्कूल के सिद्धांतों के विपरीत बताई गई, क्योंकि उसमें सेक्स शामिल है और स्कूल के फैथ के अनुसार, शादी से पहले सेक्स गलत होता है।
-स्कूल ने नीना को सलाह देने और एडल्ट स्टार की जॉब छोड़ने में मदद का ऑफर दिया, लेकिन नीना ने इंकार कर दिया।
-नीना का कहना है कि पोर्न स्टार के रूप में काम करना मेरी ड्रीम जॉब है। वह कहती है कि इसमें मुझे बड़ी अासानी से पैसा मिल जाता है।
-नीना याद करती है कि पहली बार पोर्न फिल्म में काम करने पर उसे स्पॉट पर ही 2,500 डॉलर (लगभग 1.60 लाख रुपए) का भुगतान कर दिया गया था। इतने पैसे उसने पहली बार अपने हाथों में लिए थे।
-नीना फिलहाल स्कूल के डिसिजन के खिलाफ मीडिया में अभियान चला रही है। हालांकि खबरों में क्रिश्चियन स्कूल के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

Share This News :