Homeवायरल न्यूज़,
कभी मॉडलिंग करती थीं मेनका, इस ऐड को देखकर संजय को हो गया था प्यार

नई दिल्ली। संजय गांधी ने अपनी उम्र से 10 साल छोटी मेनका से शादी की थी। इनकी लव लाइफ भी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं थी। दोनों की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। 23 जून, 1980 को एक प्लेन क्रैश में संजय गांधी की मौत हो गई थी। संजय गांधी की डेथ एनिवर्सिरी पर DainikBhaskar.com आपको बता रहा है उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें। पहली ही नजर में संजय को मेनका से प्यार हो गया था...

पहली नजर में पसंद

संजय गांधी को मॉडल रहीं मेनका पहली नजर में ही पसंद आ गई थीं। मात्र 17 साल की उम्र में मेनका को पहला मॉडलिंग ब्रेक मिला था। एक विज्ञापन के लिए उन्होंने शूटिंग की थी। इसी विज्ञापन में मेनका को देखते ही संजय गांधी उन्हें दिल दे बैठे थे। दोनों की पहली मुलाकात मेनका की कजिन वीनू कपूर की शादी की पार्टी में 1973 में हुई थी। धीरे-धीरे फिर मुलाकातें बढ़ी। एक साल की रिलेशनशिप के बाद दोनों ने 1974 में शादी की थी।

मां को पसंद नहीं था रिश्ता

मेनका की मां को ये रिश्ता पसंद नहीं था। लिहाजा, मेनका को उनकी दादी के घर भेज दिया गया। जुलाई, 1974 में मेनका वापस घर लौटीं और एक महीने बाद संजय से उनकी सगाई हुई। सिख परिवार में जन्मीं महज 18 साल की मेनका (26 अगस्त, 1956) से संजय ने 23 सितंबर, 1974 में शादी की थी। शादी के वक्त संजय मेनका से उम्र में 10 साल बड़े थे।

संजय गांधी का करियर

1974 के आसपास अपना राजनीतिक करियर शुरू करने वाले संजय की लोकप्रियता 1977-78 के दौर में चरम पर थी और लोग कांग्रेस में इंदिरा गांधी के बाद उन्हें ही पार्टी का चेहरा मानते थे, क्योंकि राजीव गांधी की राजनीति में कोई रुचि नहीं थी। शादी के बाद मेनका अक्सर संजय के साथ दौरों पर जाती थीं। संजय और कांग्रेस पार्टी को मजबूती देने के लिए मेनका ने एक मासिक पत्रिका सूर्या का प्रकाशन भी शुरू किया था।

तीन महीने के थे वरुण गांधी

संजय गांधी प्लेन उड़ाने के शौकीन थे और यही उनकी मौत का कारण भी बना। दिल्ली में विमान हादसे में उनकी मौत हो गई थी। कहा जाता है कि संजय की मौत की खबर कई घंटों बाद मेनका को दी गई थी। घटना के वक्त वरुण गांधी (संजय-मेनका गांधी के बेटे) मात्र 3 महीने के थे।

Share This News :